फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Bihar CM Nitish Kumar personally welcoming each opposition leader who came for opposition meeting in patna

Opposition Meeting : नीतीश पहले ममता से मिलने गए, फिर वामपंथी नेताओं से; केजरीवाल-मान से भी मिले

Thu, 22 Jun 2023 08:56 PM IST
कुमार जितेंद्र ज्योति न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना Published by: कुमार जितेंद्र ज्योति Updated Thu, 22 Jun 2023 08:56 PM IST
सार

Bihar News : केंद्र की नरेंद्र मोदी सरकार के खिलाफ एकजुटता दिखाने को 23 जून को होने वाली बैठक के लिए पटना पहुंचे राजनीतिज्ञों की मेहमानवाजी में मुख्यमंत्री नीतीश कुमार खुद लगे हुए हैं। सभी से उनके ठहराव स्थल पर जाकर मिल रहे हैं।

विज्ञापन
Bihar CM Nitish Kumar personally welcoming each opposition leader who came for opposition meeting in patna
माले के राज्य कार्यालय में वामपंथी नेताओं से मिलने पहुंचे मुख्यमंत्री नीतीश कुमार। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के खिलाफ एकजुटता का एलान करने के लिए 23 जून को पटना में बैठक हो रही है। बैठक मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के सरकारी आवासीय परिसर स्थित भवन में होगी। विभिन्न राज्यों से बिहार आए राजनीतिज्ञों की मेहमानवाजी में मुख्यमंत्री खुद लगे हुए हैं। उन्होंने पटना जिला अतिथिगृह जाकर पहले पश्चिम बंगाल की सीएम ममता बनर्जी का स्वागत किया। फिर वह वामपंथी नेताओं से मिलने पहुंचे। उसके बाद मुख्यमंत्री ने दिल्ली के सीएम अरविंद केजरीवाल और पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान से होटल में जाकर मुलाकात की। इस बीच तमिलनाडु के सीएम एमके स्टालिन पटना एयरपोर्ट आए और राजद अध्यक्ष लालू प्रसाद से मिलने पहुंचे।

विज्ञापन


दीपांकर बोले- पूरे देश को लोग चाहते हैं कि यह मीटिंग सफल हो
इधर, मुख्यमंत्री नीतीश कुमार माले के राज्य कार्यालय भी गए। वहां उन्होंने वामपंथी नेताओं से मुलाकता थी। यहां पर भाकपा माले के राष्ट्रीय महासचिव दीपांकर भट्टाचार्य समेत कई नेताओं से मुलाकात की। दीपांकर भट्टाचार्य ने कहा यह बैठक काफी अहम है। हमलोगों की यही कामना है कि कल की मीटिंग सफल हो। शुरुआत अगर अच्छी हो तो अंजमा भी अच्छा होगा। पूरे देश को लोग चाहते हैं कि यह मीटिंग सफल हो। एक व्यापक एकता बने। क्योंकि अगला जो चुनाव है बहुत ही निर्णायक चुनाव है। यह कोई मामूली चुनाव नहीं है। देश और लोकतंत्र को बचाने के लिए सारे विपक्ष के दल एक साथ एक मंच पर आए। भाजपा फोटो सेशन वाली पार्टी है। 
विज्ञापन


प्रधानमंत्री पद के उम्मीदवार वह नहीं हैं सीएम नीतीश कुमार
इधर, वित्त मंत्री विजय चौधरी ने कहा कि मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने अपना पक्ष रख दिया है। उन्होंने स्पष्ट कर दिया है प्रधानमंत्री पद के उम्मीदवार वह नहीं हैं। बिहार के लिए यह गौरव कि बात हैं कि राष्ट्रीय स्तर पर सारी पार्टी बिहार आ रही है। अगले दो दिनों तक पूरे देश की नजर बिहार पर होगी। महाबैठक का एजेंडा क्या है इस सवाल पर विजय चौधरी ने कहा किवह तो साफ़ है कि एक साथ एक जुट होकर भाजपा का सामना कैसे किया जाए। सभी नेता आ रहें हैं बिहार और उनके दिल में जब यह बता कि मिलकर हमलोग को लड़ना चाहिए , तभी तो वो लोग आ रहें हैं। आज देश में ऐसा माहौल बन गया है कि सबको एक साथ मिलकर लड़ना होगा अगर ऐसा हुआ तब भाजपा का दोबारा सत्ता में वापस आना नामुमकिन है। इसमें से कई ऐसे दल हैं जो कई राज्यो में कई दल इसमें से अपने राज्य में एक दूसरे से लड़ते आ रहे हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed