{"_id":"57f5912a4f1c1bd05b26f994","slug":"bihar-cm-nitish-kumar-launches-schemes-for-bengal-students","type":"story","status":"publish","title_hn":"बिहार में रह रहे बंगालियों को लुभाने में जुटे नीतीश, नवरात्र पर दिया तोहफा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बिहार में रह रहे बंगालियों को लुभाने में जुटे नीतीश, नवरात्र पर दिया तोहफा
अमर उजाला ब्यूरो/ पटना
Updated Thu, 06 Oct 2016 05:35 AM IST
विज्ञापन
- फोटो : PTI
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
नीतीश सरकार ने बांग्लाभाषी छात्र छात्राओं को दुर्गा पूजा के अवसर पर बड़ा तोहफा दिया है। राज्य कैबिनेट की बुधवार शाम हुई बैठक में बांग्लाभाषी छात्र छात्राओं को भी दसवीं की परीक्षा में प्रथम श्रेणी से पास होने पर दस हजार रुपये प्रोत्साहन राशि के रूप में देने के प्रस्ताव को मंजूरी दे दी गई है।
मुख्य सचिवालय के सभागार में संवाददाताओं को संबोधित करते हुए मंत्रिमंडल सचिवालय विभाग के प्रधान सचिव ब्रजेश मेहरोत्रा ने बताया कि अल्पसंख्यक कल्याण विभाग के अंतर्गत बिहार विद्यालय परीक्षा समिति से प्रथम श्रेणी में उत्तीर्ण बंगला भाषी छात्र-छात्राओं को भी मुख्यमंत्री विद्यार्थी प्रोत्साहन योजनांतर्गत सम्मिलित करने की स्वीकृति दी गई है।
बुधवार की बैठक में कुल 20 एजेंडों पर निर्णय लिए गए। मेहरोत्रा ने आगे बताया कि बैठक में वाणिज्य कर विभाग के तहत बिहार मनोरंजन कर नियमावली, 1948 में संशोधन करने की स्वीकृति भी दी गई।