फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Bihar: CM Nitish Kumar inspected the Patna Sahib to Patna Ghat link road, instructed to speed up the work

Bihar: सीएम नीतीश कुमार ने किया पटना साहिब से पटना घाट संपर्क पथ का निरीक्षण, कार्य में तेजी लाने के निर्देश

Fri, 04 Jul 2025 08:46 PM IST
आशुतोष प्रताप सिंह न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना Published by: आशुतोष प्रताप सिंह Updated Fri, 04 Jul 2025 08:46 PM IST
सार

मुख्यमंत्री ने पटना साहिब रेलवे स्टेशन से पटना घाट तक बन रहे संपर्क पथ के निर्माण कार्य का निरीक्षण किया और अधिकारियों को इसे शीघ्र पूरा करने के निर्देश दिए।
 

विज्ञापन
Bihar: CM Nitish Kumar inspected the Patna Sahib to Patna Ghat link road, instructed to speed up the work
मुख्यमंत्री नीतीश कुमार - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने शनिवार को पटना साहिब रेलवे स्टेशन से पटना घाट तक बन रहे संपर्क पथ के निर्माण कार्य का जायजा लिया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने अधिकारियों को कार्य में तेजी लाकर निर्धारित समय सीमा में पूर्ण करने के निर्देश दिए। मुख्यमंत्री ने पटना सिटी स्थित ओपी शाह सामुदायिक भवन तथा पटना घाट के समीप रुककर निर्माण स्थल का अवलोकन किया और साइट मैप के माध्यम से योजनाओं की विस्तृत जानकारी ली।
विज्ञापन


मुख्यमंत्री ने कहा कि यह संपर्क पथ पटना साहिब रेलवे स्टेशन से शुरू होकर पटना घाट होते हुए जे०पी० गंगा पथ तक जोड़ेगा। इसके निर्माण से अशोक राजपथ एवं मारूफगंज मंडी क्षेत्र में जाम की समस्या से राहत मिलेगी तथा जे०पी० गंगा पथ की एन०एच०-30 (पटना-बख्तियारपुर पथ) से सुगम कनेक्टिविटी सुनिश्चित होगी।
विज्ञापन


करीब 52.54 करोड़ रुपये की लागत से 1.5 किलोमीटर लंबा यह पथ राज्य सरकार एवं रेलवे के बीच भूमि आदान-प्रदान के आधार पर बनाया जा रहा है। प्रस्तावित योजना के तहत अशोक राजपथ पर फ्लाईओवर का भी निर्माण होगा। साथ ही, पथ के दोनों ओर दो लेन का सर्विस रोड, स्ट्रीट लाइट, रोड मार्किंग जैसी सुविधाएं भी विकसित की जा रही हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


यह भी पढ़ें: सीवान में खूनी संघर्ष, तीन लोगों की मौत; तलवारबाजी के साथ खुलेआम फायरिंग में मौतें, बाजार बंद

निरीक्षण के दौरान मुख्यमंत्री के साथ उनके प्रधान सचिव दीपक कुमार, सचिव कुमार रवि, पथ निर्माण विभाग के सचिव संदीप आर० पुदकलकट्टी, पटना प्रमंडल के आयुक्त डॉ० चन्द्रशेखर सिंह, बिहार राज्य पथ विकास निगम लिमिटेड के प्रबंध निदेशक शीर्षत कपिल अशोक, जिलाधिकारी डॉ० त्यागराजन एस०एम० और वरीय पुलिस अधीक्षक कार्तिकेय के० शर्मा सहित कई अन्य वरीय अधिकारी मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed