{"_id":"62ff5cf64f5910774f24180b","slug":"bihar-cm-nitish-kumar-helicopter-makes-an-emergency-landing-in-gaya-due-to-bad-weather-conditions","type":"story","status":"publish","title_hn":"बिहार: नीतीश ने किया सूखाग्रस्त इलाकों का दौरा, बीते दिन खराब मौसम की वजह से हुई थी विमान की इमरजेंसी लैंडिंग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बिहार: नीतीश ने किया सूखाग्रस्त इलाकों का दौरा, बीते दिन खराब मौसम की वजह से हुई थी विमान की इमरजेंसी लैंडिंग
Sat, 20 Aug 2022 09:28 PM IST
अभिषेक दीक्षित
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना
Published by: अभिषेक दीक्षित
Updated Sat, 20 Aug 2022 09:28 PM IST
सार
सीएम नीतीश के गया में उतरने के बाद जिला प्रशासन हरकत में आ गया। अब सीएम सड़क मार्ग से वापस पटना लौट सकते हैं।
विज्ञापन
नीतीश कुमार
- फोटो : ANI
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने आज सड़क मार्ग से नालंदा, शेखपुरा, जमुई एवं लखीसराय ज़िले में हुई कम बारिश से उत्पन्न स्थिति का जायजा लिया। इस दौरान मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को आवश्यक दिशानिर्देश भी दिए।
विज्ञापन
इससे पहले सीएम नीतीश कुमार के हेलीकॉप्टर की शुक्रवार को खराब मौसम के चलते गया में इमरजेंसी लैंडिंग हुई थी। सीएम राज्य में सूखे की स्थिति का जायजा लेने निकले थे। बताया जा रहा है कि नीतीश जहानाबाद, अरवल समेत कई जिलों का हवाई दौरा करने के लिए निकले थे।
विज्ञापन
इस दौरान खराब मौसम की वजह से उनके हेलीकॉप्टर की इमरजेंसी लैंडिंग करानी पड़ी। दरअसल, बिहार में कम बारिश की वजह से कई जिलों में किसानों की फसलें बर्बाद हो गई हैं। इस वजह से सीएम नीतीश सूखे के हालातों का जायजा लेने वाले थे।
विज्ञापन
सीएम नीतीश के गया में उतरने के बाद जिला प्रशासन हरकत में आ गया। अब सीएम सड़क मार्ग से वापस पटना लौट सकते हैं। गया के डीएम डॉ. त्यागराजन ने बताया कि खराब मौसम की वजह से गया में सीएम के हेलीकॉप्टर को उतारा गया है। सीएम नीतीश के साथ बिहार के मुख्य सचिव आमिर सुबहानी भी मौजूद हैं।
राष्ट्रीय कार्यकारिणी की बैठक टली
इस बीच जेडी(यू) की राष्ट्रीय कार्यकारिणी की बैठक 29 अगस्त को होने की खबरें आईं। बताया जा रहा था कि बैठक में वर्तमान राजनीतिक स्थिति पर चर्चा हो सकती है। हालांकि, पार्टी ने बाद में इस तरह की किसी बैठक के आयोजन को खारिज कर दिया।