फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Bihar CM Nitish Kumar features on JDU posters Pradesh mein dikha desh mein dikhega ahead of the 2024 Election

Nitish Kumar: जदयू के नए पोस्टर में नीतीश का नया नारा, लिखा- 'प्रदेश में दिखा, देश में दिखेगा'

Thu, 01 Sep 2022 05:54 PM IST
अभिषेक दीक्षित न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना Published by: अभिषेक दीक्षित Updated Thu, 01 Sep 2022 05:54 PM IST
सार

पटना में जदयू कार्यालय में इन पोस्टरों के बाद सियासी गलियारों में नीतीश की 2024 में विपक्ष का पीएम उम्मीदवारी को लेकर अटकलें फिर तेज हो गई हैं।

विज्ञापन
Bihar CM Nitish Kumar features on JDU posters Pradesh mein dikha desh mein dikhega ahead of the 2024 Election
Nitish Kumar - फोटो : ANI

विस्तार

बिहार की सियासत में रोज नए-नए दावे किए जा रहे हैं। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के भाजपा से अलग होने के बाद से ही उन्हें 2024 में विपक्ष का पीएम उम्मीदवार बनाने के दावे किए जा रहे हैं। इस बीच पटना में जदयू के नए पोस्टरों के जरिए इन दावों को और बल मिला है। इन पोस्टरों में सीएम नीतीश कुमार ने जदयू के पोस्टरों पर लिखा- ' आश्वासन नहीं, सुशासन' 'प्रदेश में देखा, देश में दिखेगा' और 'जुमला नहीं, हकीकत'। पटना में जदयू कार्यालय में इन पोस्टरों के बाद सियासी गलियारों में नीतीश की 2024 में विपक्ष का पीएम उम्मीदवारी को लेकर अटकलें फिर तेज हो गई हैं।

विज्ञापन

Bihar CM Nitish Kumar features on JDU posters Pradesh mein dikha desh mein dikhega ahead of the 2024 Election
Nitish Kumar - फोटो : ANI
इससे पहले बीते दिन पटना में तेलंगाना के मुख्यमंत्री के चंद्रशेखर राव नीतीश और डिप्टी सीएम तेजस्वी यादव से मिले थे। सूत्र बताते हैं कि भेंट मुलाकात में ताजा राजनीतिक हालात, अपने-अपने हित और सामूहिक राजनीतिक हित पर बात हुई। नीतीश कुमार की तरफ 2024 को लेकर उम्मीद की निगाह से केवल केसीआर ने ही नहीं देखा है, माकपा महासचिव सीताराम येचुरी को भी नीतीश कुमार के रूप में विकल्प मिलता हुआ नजर आ रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

Bihar CM Nitish Kumar features on JDU posters Pradesh mein dikha desh mein dikhega ahead of the 2024 Election
Bihar - फोटो : ANI
राजद और कांग्रेस के साथ महागठबंधन में शामिल होने के लिए नीतीश कुमार ने कांग्रेस पार्टी की अंतरिम अध्यक्ष सोनिया गांधी से बात की थी। कांग्रेस पार्टी के पूर्व महासचिव का कहना है कि अभी इसका समय नहीं आया है कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी को कौन टक्कर देगा? अभी समय तैयारी और टक्कर देने लायक बनने का है। इसलिए विपक्ष के दलों को इसे ध्यान में रखकर आगे बढऩा चाहिए। नीतीश कुमार का खुद भी मानना है कि यदि विपक्ष के राजनीतिक दल एकजुट हो जाएं तो 2024 में भाजपा को कोई नहीं पूछेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed