फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Bihar CM Nitish Kumar expressed displeasure over the way NITI Aayog works, says we will send our reply

बिहार : सीएम नीतीश कुमार ने नीति आयोग के कार्य करने के तरीके पर जताई नाराजगी, कहा- हम भेजेंगे अपना जवाब

Tue, 05 Oct 2021 12:06 AM IST
Kuldeep Singh न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना Published by: Kuldeep Singh Updated Tue, 05 Oct 2021 12:06 AM IST
सार

बिहार की स्वास्थ्य व्यवस्था पर नीति आयोग की रिपोर्ट को लेकर पूछे गए सवाल के जवाब में सीएम नीतीश कुमार ने कहा कि इस रिपोर्ट पर बिहार सरकार अपना जवाब भेजेगी कि यह उपयुक्त नहीं है। देश के सभी राज्यों को मापने का एक आधार नहीं होना चाहिए। बिहार में हुए कार्यों पर गौर किए बिना रिपोर्ट जारी कर देना उचित नहीं है। 

विज्ञापन
Bihar CM Nitish Kumar expressed displeasure over the way NITI Aayog works, says we will send our reply
नीतीश कुमार - फोटो : twitter.com/NitishKumar

विस्तार

बिहार के सीएम नीतीश कुमार ने सोमवार को 'जनता के दरबार में मुख्यमंत्री' कार्यक्रम के बाद मीडिया से बातचीत के दौरान बिहार की स्वास्थ्य व्यवस्था पर नीति आयोग की रिपोर्ट पर और उसके कार्य करने के तरीके पर नाराजगी जताई है। देश के सभी राज्यों को मापने का एक आधार नहीं होना चाहिए।

विज्ञापन


रिपोर्ट को लेकर पूछे गए सवाल के जवाब में सीएम ने कहा कि इस रिपोर्ट पर बिहार सरकार अपना जवाब भेजेगी कि यह उपयुक्त नहीं है। बिहार में हुए कार्यों पर गौर किए बिना रिपोर्ट जारी कर देना उचित नहीं है। 
विज्ञापन


उन्होंने कहा, नीति आयोग की अगली बैठक में अगर हमें जाने का मौका मिला तो एक-एक बात हम फिर से उनके सामने रखेंगे। एसेसमेंट करने से पहले बुनियादी चीजों की जानकारी होनी चाहिए। सभी राज्यों को एक ही लिस्ट में रखना ठीक नहीं है। मुझे पता नहीं है कि नीति आयोग किस प्रकार और किसके माध्यम से अपना काम कराती है।
विज्ञापन
विज्ञापन


नीतीश कुमार ने कहा कि देश के सभी राज्यों को मापने का एक आधार नहीं होना चाहिए। जो राज्य विकसित हैं और जो पिछड़े हैं, उन सभी को अलग-अलग करके देखा जाना चाहिए। इससे पिछड़े राज्यों को आगे लाने में बहुत मदद मिलेगी।

उन्होंने कहा कि बिहार आबादी के हिसाब से देश में तीसरे नंबर पर है, उत्तर प्रदेश और महाराष्ट्र के बाद बिहार है लेकिन क्षेत्रफल के हिसाब से 12 वें स्थान पर है। बिहार में प्रति वर्ग किलोमीटर आबादी देश में सबसे ज्यादा है, बिहार की इन परिस्थितियों को भी ध्यान में रखना होगा।

राज्य में है देश का सबसे बड़ा हॉस्पिटल
मुख्यमंत्री ने कहा कि बिहार में कई मेडिकल कॉलेज और अस्पतालों का निर्माण किया गया है। इंदिरा गांधी आयुर्विज्ञान संस्थान काफी बेहतर ढंग से कार्य कर रहा है। पटना में अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान (एम्स) लिए बिहार सरकार ने जमीन की व्यवस्था की ताकि जितना जल्दी हो वहां का काम शुरू हो सके।

पटना में एम्स भी बहुत अच्छी तरह से चल रहा है। अस्पतालों में बेडों की संख्या भी काफी बढ़ाई गई है। उन्होंने कहा कि क्या यह नीति आयोग को पता नहीं है कि पटना मेडिकल कॉलेज अस्पताल (पीएमसीएच) को 5,4०० बेड का अस्पताल बना रहे हैं और काम शुरू कर दिया गया है।


सीएम ने कहा कि यह देश का सबसे बड़ा अस्पताल बनेगा। यह तय कर दिया गया है कि चार साल के अंदर ये काम पूरा हो जाएगा। उन्होंने कहा कि उनकी इच्छा है कि और कम समय में यह पूरा हो और उसके लिए अथक प्रयास किए जा रहे हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed