{"_id":"62f9dfd76d13f7538e2e26ae","slug":"bihar-cm-nitish-kumar-announces-10-lakh-jobs-20-lakh-employment-tejashwi-yadav","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bihar: नीतीश ने मान ली तेजस्वी की बात, 10 लाख सरकारी नौकरी के साथ 20 लाख रोजगार सृजन का किया एलान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bihar: नीतीश ने मान ली तेजस्वी की बात, 10 लाख सरकारी नौकरी के साथ 20 लाख रोजगार सृजन का किया एलान
Mon, 15 Aug 2022 02:20 PM IST
संजीव कुमार झा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना
Published by: संजीव कुमार झा
Updated Mon, 15 Aug 2022 02:20 PM IST
सार
बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने तेजस्वी यादव की बात मानकर 10 लाख लोगों को नौकरी देने का एलान कर दिया है। साथ ही उन्होंने 20 लाख रोजगार सृजन का भी वादा किया है।
विज्ञापन
नीतीश कुमार
- फोटो : ANI
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
इस बार 76वें स्वतंत्रता दिवस पर बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने बड़ा एलान कर दिया है। दरअसल, सीएम नीतीश ने उपमुख्यमंत्री तेजस्वी यादव की बात मानकर राज्य में 10 लाख लोगों को सरकारी नौकरी देने का एलान कर दिया है। इसके अलावा 20 लाख रोजगार भी सृजित किए जाएंगे। इस घोषणा के साथ मुख्यमंत्री ने विपक्ष को करारा जवाब देने की कोशिश की है, जो कि पिछले सप्ताह उपमुख्यमंत्री तेजस्वी यादव पर 10 लाख सरकारी नौकरी देने के वादे से मुकरने का आरोप लगा रहे थे।
विज्ञापन
तेजस्वी यादव ने दी प्रतिक्रिया
10 लाख सरकारी नौकरी के एलान पर उपमुख्यमंत्री तेजस्वी यादव ने खुशी जताई है। उन्होंने ट्वीट करते हुए नीतीश कुमार को अभिभावक बताया। तेजस्वी ने अपने ट्वीट में लिखा कि अभिभावक आदरणीय मुख्यमंत्री श्री नीतीश कुमार जी का 76वें स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर पटना के गाँधी मैदान से ऐतिहासिक ऐलान:- 10 लाख नौकरियों के बाद 10 लाख अतिरिक्त नौकरियां दूसरी अन्य व्यवस्थाओं से भी दी जाएगी।
विज्ञापन
जज्बा है बिहारी
जुनून है बिहार
उत्तम बिहार का सपना
करना है साकार
विज्ञापन
भाजपा के लोगों ने दो साल बर्बाद कर दिए: तेजस्वी
उपमुख्यमंत्री तेजस्वी यादव ने कहा कि सब चीज पर काम शुरू हो चुका है। आज सबने देखा कि गांधी मैदान से आजादी के दिन घोषणा नहीं हुई बल्कि मुहर लगी है। भाजपा के लोगों ने दो साल बर्बाद कर दिए वरना नौजवानों के हाथों में नौकरियां होती। तेजस्वी ने कहा कि मैं शुरू से कह रहा था कि हम भाजपा नहीं, वादा पूरा करेंगे। बीजेपी अब कहेगी कि मुफ्त में बांटे जा रहे हैं. क्या मजाक है! हम अपना वादा पूरा कर रहे हैं। यह उपलब्धि है कि आज रोजगार पर चर्चा हो रही है। यह एक ऐतिहासिक दिन है और सीएम ने ऐतिहासिक जगह से घोषणा की। उन्होंने साफ कहा कि हम 10 लाख नौकरियां देंगे और हम इसे बढ़ाकर 20 लाख करना चाहते हैं। हम रोजगार पैदा करने की दिशा में भी काम करेंगे। हम सीएम को धन्यवाद देते हैं। ये है युवाओं की जीत, बिहार की जीत।