फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Bihar: CM Nitish inaugurated guest house built in Buddhist stupa of Kesariya in Motihari

Bihar: CM नीतीश ने केसरिया के बौद्ध स्तूप में बने अतिथि गृह का किया उद्घाटन; मीडिया से बनाई दूरी

Tue, 12 Dec 2023 04:20 PM IST
हिमांशु प्रियदर्शी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मोतिहारी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मोतिहारी Published by: हिमांशु प्रियदर्शी Updated Tue, 12 Dec 2023 04:20 PM IST
सार

CM Nitish Motihari Visit: मोतिहारी में सीएम नीतीश कुमार पर्यटन भवन का उद्घाटन करने पहुंचे। इस दौरान उन्होंने बौद्ध प्रार्थना की और बौद्ध स्तूप की परिक्रमा कर वापस रवाना हो गए। वहीं, इस पूरे कार्यक्रम में मुख्यमंत्री नीतीश मीडिया से पूरी तरह से दूरी बनाए नजर आए।

विज्ञापन
Bihar: CM Nitish inaugurated guest house built in Buddhist stupa of Kesariya in Motihari
मोतिहारी में पर्यटन भवन के उद्घाटन कार्यक्रम के दौरान सीएम नीतीश कुमार - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार मंगलवार को मोतिहारी के केसरिया स्थिति बौद्ध स्तूप में बने अतिथि गृह का उद्घाटन और विकास योजना का शिलान्यास करने हेलिकॉप्टर से पहुंचे। हेलिकॉप्टर से हेली पैड पर उतरते ही प्रभारी मंत्री सुनील कुमार, विधि मंत्री डॉ. समीम अहमद, डीआईजी जयंत कांत, डीएम सौरभ जोरवाल और एसपी कांतेश मिश्रा ने बुके देकर उनका स्वागत किया। इस दौरान सीएम नीतीश ने पार्टी कार्यकर्ताओं से मुलाकात की।

विज्ञापन

 
पर्यटन भवन का किया उद्घाटन
नीतीश कुमार ने मोतिहारी में सात करोड़ की लागत से बने पर्यटन भवन का उद्घाटन किया। साथ ही नए भवन का निरीक्षण भी किया। उसके बाद 20 करोड़ की लागत से होने वाले विकास कार्य का शिलान्यास किया। शिलान्यास से पूर्व बौद्ध प्रार्थना की गई। वहां से मुख्यमंत्री ने बौद्ध स्तूप की परिक्रमा की। इस दौरान उन्होंने सड़क पर खड़े लोगों का हाथ हिला कर अभिवादन किया। उसके बाद वापस हेलिकॉप्टर से रवाना हो गए।
विज्ञापन

 
मीडिया से यहां भी दूर रहे नीतीश कुमार
कार्यक्रम के दौरान मुख्यमंत्री नीतीश कुमार मीडिया से मोतिहारी में भी दूरी बनाते दिखे। बौद्ध स्तूप में बने अतिथि गृह के उद्घाटन कार्यक्रम में कई जगह पर मीडिया को जाने से रोका गया। मुख्यमंत्री करीब 45 मिनट वहां रुके, लेकिन मीडिया से बात तक नहीं की।
विज्ञापन
विज्ञापन


सीएम के कार्यक्रम की समयबद्ध गतिविधियां
नीतीश कुमार ने हेलिकॉप्टर से 12.14 बजे में हेली पैड पर लैंड किया। 12.15 बजे प्रभारी मंत्री ने स्वागत किया। वहां से पैदल चले, जहां कार्यकर्ताओं से मिले। फिर 12.18 बजे नए भवन का उद्घाटन किया। उसके बाद 12.26 में नव निर्मित अतिथि गृह का भ्रमण किया। उसके बाद 12.28 बौद्ध शांति प्रार्थना की। 12.35 बजे शिलान्यास किया। 12.39 बजे बौद्ध स्तूप का दर्शन करने पहुंचे। 12.55 बजे बौद्ध स्तूप की परिक्रमा कर लौटे और 1.04 बजे यहां से वापस रवाना हो गए।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed