{"_id":"62ea831b7806ff109e2e0aad","slug":"bihar-cm-announced-compensation-for-kin-of-laborers-who-died-after-falling-from-building-in-gurugram","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bihar: गुरुग्राम में निर्माणाधीन इमारत से गिरकर चार मजदूरों की मौत पर CM नीतीश दुखी, मुआवजे की घोषणा की","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bihar: गुरुग्राम में निर्माणाधीन इमारत से गिरकर चार मजदूरों की मौत पर CM नीतीश दुखी, मुआवजे की घोषणा की
Wed, 03 Aug 2022 07:46 PM IST
शिव शरण शुक्ला
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना
Published by: शिव शरण शुक्ला
Updated Wed, 03 Aug 2022 07:46 PM IST
सार
मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने हरियाणा के गुरुग्राम में एक निर्माणाधीन इमारत की 17वीं मंजिल से गिर कर बिहार के मजदूरों की मौत पर दुख जताया है। उन्होंने प्रत्येक मृतक के परिजन को दो-दो लाख रुपये का आर्थिक मुआवजा देने की घोषणा की।
विज्ञापन
नीतीश कुमार, मुख्यमंत्री, बिहार
- फोटो : ANI
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
गुरुग्राम के सेक्टर-77 स्थित निर्माणाधीन पाम हिल्स सोसाइटी की 17वीं मंजिल से मंगलवार को पांच मजदूर गिर गए थे। इनमें से एक मजदूर बच गया जबकि अन्य चारों की मौत हो गई। मृतक चारों मजदूर और घायल मजदूर बिहार के रहने वाले थे। बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने इस हादसे पर दुख जताया है। उन्होंने प्रत्येक मृतक के परिजन को दो-दो लाख रुपये का आर्थिक मुआवजा देने की घोषणा भी की है।
विज्ञापन
मुख्यमंत्री कार्यालय ने एक बयान भी जारी किया है। इसके मुताबिक, सीएम नीतीश कुमार ने गुरुग्राम में निर्माणाधीन बहुमंजिला इमारत की 17वीं मंजिल से नीचे गिर कर बिहार के मजदूरों की मौत पर दुख जताया है। उन्होंने कहा है कि ये घटना काफी दुखद है। सीएम नीतीश ने घटना में मृत लोगों के शोक संतप्त परिवारों को सांत्वना दी है। साथ ही मृतकों के परिजनों को दुख की इस घड़ी में धैर्य धारण करने की शक्ति प्रदान करने की ईश्वर से प्रार्थना की है।
विज्ञापन
बयान में आगे कहा गया है कि मुख्यमंत्री ने इस घटना में बिहार के मृतकों के परिजनों को मुख्यमंत्री राहत कोष से 2-2 लाख रूपये का अनुग्रह अनुदान देने की घोषणा की है। उन्होंने इस दुर्घटना में घायल एक अन्य व्यक्ति के समुचित इलाज की भी व्यवस्था करने हेतु अधिकारियों को निर्देश दिया है। साथ ही मुख्यमंत्री ने हादसे में घायल व्यक्ति की शीघ्र स्वस्थ होने की भी कामना की है।साथ ही मुख्यमंत्री ने दिल्ली में बिहार के स्थानिक आयुक्त को स्थिति का जायजा लेने तथा घायलों के समुचित इलाज के साथ-साथ हरसंभव सहायता उपलब्ध कराने एवं मृतकों के पार्थिव शरीर को उनके पैतृक गांव पहुंचाने के लिये सभी समुचित व्यवस्था करने का निर्देश दिया है।
विज्ञापन
गौरतलब है कि ये हादसा मंगलवार शाम उस वक्त हुआ जब मजदूर बहुमंजिला इमारत में टावर क्रेन सेट कर रहे थे। तभी वहां काम कर रहे पांच मजदूर 17वीं मंजिल से गिर गए। इनमें से एक मजदूर बीच में ही अटक गया वहीं, चार अन्य नीचे आ गिरे। घायल मजदूर को इलाज के लिए उमा संजीवनी अस्पताल में भर्ती कराया गया है।