फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Bihar: Clash in Grand Alliance over seat sharing, JDU and Left parties target each other, RJD, Lok Sabha

Bihar News : सीट शेयरिंग को लेकर महागठबंधन में घमासान, वामदल ने कर दी बड़ी मांग, कहा- जदयू का 17 पर हक नहीं

Fri, 12 Jan 2024 11:51 AM IST
आदित्य आनंद न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना Published by: आदित्य आनंद Updated Fri, 12 Jan 2024 11:51 AM IST
सार

डिप्टी सीएम तेजस्वी यादव ने सीट शेयरिंग के सवाल पर कहा कि गठबंधन के बड़े नेता इसपर तय करेंगे। उन्होंने स्पष्ट कहा कि मीडिया को जानकारी देकर सीट का बंटवारा नहीं होता है। 
 

विज्ञापन
Bihar: Clash in Grand Alliance over seat sharing, JDU and Left parties target each other, RJD, Lok Sabha
लालू और नीतीश

विस्तार

बिहार में लोकसभा चुनाव से पहले महागठबंधन में शीट शेयरिंग को लेकर सियासित जारी है। सीएम नीतीश कुमार की पार्टी जनता दल यूनाईटेड अब भी अपनी 17 सीटों की मांग पर अड़ी हुई है। वहीं अब इस मामले में वाम दल की ओर भी प्रतिक्रिया आई है। वाम दल ने जदयू की 17 सीटों की मांग पर ऐतराज जताया है। उनका कहना है कि बिहार में 17 लोकसभा सीट पर जदयू का कोई हक नहीं बनता है। वहीं डिप्टी सीएम तेजस्वी यादव ने सीट शेयरिंग के सवाल पर कहा कि गठबंधन के बड़े नेता इसपर तय करेंगे। उन्होंने स्पष्ट कहा कि मीडिया को जानकारी देकर सीट का बंटवारा नहीं होता है। 

विज्ञापन


जदयू का 17 लोकसभा सीट पर कोई हक नहीं बनता है
वामदल के विधायक रामबली सिंह यादव ने इस मामले में बड़ा बयान दिया है। उन्होंने कहा कि जदयू का 17 लोकसभा सीट पर कोई हक नहीं बनता है। हमलोगों की स्थिति काराकाट, आरा, पाटलिपुत्र और जहानाबाद में काफी मजबूत है। हमलोगों की मांग हैं कि आगामी लोकसभा चुनाव में हमें यह सीटें चाहिए। बता दें कि जहानाबाद और काराकाट सीट पर जदयू का कब्जा है। काराकाट सीट पर जदयू के महाबली सिंह सांसद हैं। वहीं जहानाबाद सीट पर जदयू के चंदेश्वर चंद्रवंशी सांसद हैं। वामदल के इस मांग के बाद महागठबंधन के अंदर सियासी घमासान मच गया। 
विज्ञापन


जदयू ने कहा- हमलोग किसी भी हालत में अपनी सीट नहीं छोड़ेंगे
इधर, वामदल के मांग पर जदयू के वरीय नेता भीष्म सहनी ने कहा कि हमलोग किसी भी हालत में अपनी सीट नहीं छोड़ेंगे। वामदल राजद से शीट शेयरिंग के मामले पर बात करें। हमलोगों 17 सीटों की मांग कर रहे हैं। यह वाजिब मांग है। इन सीटों पर जदयू ने लोकसभा 2019 का चुनाव जीता था। इसलिए इन सीट पर हमारा हक है। इसमें कहीं कोई संशय नहीं है कि हमलोग इस बार भी इन सीटों पर चुनाव लड़ेंगे। भीष्म सहनी ने कहा कि 20 जनवरी को सभी सीट का फॉर्मूला सामने आएगा। इससे पहले जदयू के विधायक और बिहार सरकार में मंत्री अशोक चौधरी ने सोशल मीडिया पर कहा था कि इंडिया गठबंधन में जदयू के 17 सीटों के दावों का आधार भी है। पिछले लोकसभा चुनाव में जदयू पार्टी ने 16 सीटों पर जीत हासिल की थी, कुल मिलाकर 17 सीटों पर हमलोग लड़े थे।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed