फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Bihar: Chirag Paswan said- I had policy opposition to Nitish Kumar, said these things after coming back to NDA

Bihar : चिराग पासवान बोले- नीतीश कुमार से मेरा नीतिगत विरोध था, एनडीए में वापस आने पर ये बातें कहीं

Sun, 04 Feb 2024 12:25 PM IST
आदित्य आनंद न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुजफ्फरपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुजफ्फरपुर Published by: आदित्य आनंद Updated Sun, 04 Feb 2024 12:25 PM IST
सार

जमुई से सांसद चिराग पासवान ने बिहार के एनडीए की नई सरकार को लेकर कहा कि नीतीश कुमार अब हमारे साथ में आ गए हैं। एनडीए गठबंधन की जो विचार धारा है उसपर वह पूरा खड़ा उतरेंगे।

विज्ञापन
Bihar: Chirag Paswan said- I had policy opposition to Nitish Kumar, said these things after coming back to NDA
सीएम नीतीश कुमार और लोजपा (रामविलास) प्रमुख चिराग पासवान - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

लोक जनशक्ति पार्टी के प्रमुख चिराग पासवान ने बड़ा बयान दिया है। नीतीश कुमार के एनडीए में वापस आने के सवाल पर उन्होंने कहा है कि यह गठबंधन के वरीय साथियों द्वारा लिया गया फैसला है। गठबंधन के बड़े साथ भाजपा यह फैसला है। सीएम नीतीश कुमार से मेरा नीतिगत विरोध था। गठबंधन में शामिल करने का फैसला मेरा नहीं बल्कि भाजपा का था, हम गठबंधन में शामिल हैं। इसलिए साथ मिलकर सभी फैसले का स्वागत करना पड़ता है। अभी मेरा पूरा फोकस अपनी पार्टी के विजन "बिहार फर्स्ट बिहारी फर्स्ट" का है और इस दिशा में कार्य कर रहे हैं।
विज्ञापन


विज्ञापन


गठबंधन की विचारधारा पर खड़ा उतरेंगे सीएम नीतीश
जमुई से सांसद चिराग पासवान ने बिहार के एनडीए की नई सरकार को लेकर कहा कि नीतीश कुमार अब हमारे साथ में आ गए हैं। एनडीए गठबंधन की जो विचार धारा है उसपर वह पूरा खड़ा उतरेंगे। चिराग पासवान ने कहा कि एनडीए बिहार के विकास के लिए लगातार काम रही है। इस दौरान में चिराग पासवान को देखने को लेकर भारी संख्या में लोग उमड़े रहे। चिराग पासवान जिंदाबाद के नारे लगाते हुए दिखाई दिए। सकरा प्रखंड के भरतीपुर गांव में एलजेपी के नेता चिराग पासवान के यहां आयोजित श्राद्ध के एक कार्यक्रम में शामिल होने के लिए पहुंचे थे।
विज्ञापन
विज्ञापन


विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed