{"_id":"6484540942061df8520b2cd4","slug":"bihar-chirag-paswan-and-pashupati-paras-fight-over-hajipur-seat-ljp-ram-vilas-paswan-2023-06-10","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bihar : हाजीपुर को लेकर चाचा-भतीजा में जुबानी जंग, पारस बोले- जनता ने आशीर्वाद दिया, सीट छोड़ने का सवाल नहीं","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bihar : हाजीपुर को लेकर चाचा-भतीजा में जुबानी जंग, पारस बोले- जनता ने आशीर्वाद दिया, सीट छोड़ने का सवाल नहीं
Sat, 10 Jun 2023 04:14 PM IST
आदित्य आनंद
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना
Published by: आदित्य आनंद
Updated Sat, 10 Jun 2023 04:14 PM IST
सार
चिराग पासवान ने स्पष्ट कह दिया था कि हाजीपुर मेरे पिता की सीट है इस सीट के लिए किसी को अड़ने की जरूरत नहीं है। चिराग के इस बयान के बाद से सियासी घमासान मचा हुआ है।
विज्ञापन
पशुपति कुमार पारस, चिराग पासवान
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
लोजपा रामविलास के राष्ट्रीय अध्यक्ष चिराग पासवान ने अपने चाचा पशुपति पारस से सीधी लड़ाई का ऐलान कर चुके हैं। अपने पिता की हाजीपुर सीट पर अभी से ही दावा ठोक रहे हैं। चिराग पासवान ने स्पष्ट कह दिया था कि हाजीपुर मेरे पिता की सीट है इस सीट के लिए किसी को अड़ने की जरूरत नहीं है। चिराग के इस बयान के बाद से सियासी घमासान मचा हुआ है। आने वाले चुनाव में संशय रहेगा कि हाजीपुर सीट से चाचा-भतीजा में से कौन चुनाव लड़ेंगे।
विज्ञापन
पारस बोले- हाजीपुर की जनता ने मुझे अपना आशीर्वाद दिया
हाजीपुर में मीडिया से बातचीत करते हुए लोजपा (पारस) के राष्ट्रीय अध्यक्ष पशुपति कुमार पारस ने चिराग पासवान के बयान पर पलटवार करते हुए कहा कि उनके बड़े भाई साहब पहले हाजीपुर से सांसद थे। जब वह राज्यसभा के नंबर हो गए तो लोकसभा का चुनाव हुआ। इसमें उन्होंने मुझे अधिकृत कर दिया। मैं उस समय बिहार सरकार में मंत्री था। उन्होंने कहा कि पारस हाजीपुर हमारी मां है और यह हमारा कर्म भूमि है हम अब नहीं रहेंगे लेकिन हमारी अनुपस्थिति में हाजीपुर की जनता की सेवा करते रहना उसी संकल्प के साथ मैंने हाजीपुर से चुनाव लड़ा और हाजीपुर की जनता ने मुझे अपना आशीर्वाद दिया ऐसे में किसी के कह देने से हाजीपुर सीट छोड़ने का सवाल ही नहीं उठता है।
विज्ञापन
भाजपा के लिए सबसे बड़ी चुनौती
बता दे कि पशुपति कुमार पारस हाजीपुर से सांसद हैं वहीं उनके भतीजे चिराग पासवान जमुई से सांसद है बिहार में लोकसभा की कुल 6 सीटें आरक्षित है इनमें हाजीपुर और जमुई समेत तीन सीटों पर पासवान परिवार का कब्जा है। बिहार में महागठबंधन की सरकार बनने के बाद से चिराग पासवान और पशुपति कुमार पारस भाजपा गुट में हैं। ऐसे में आने वाले चुनाव में भाजपा के लिए सबसे बड़ी चुनौती यह होगी कि चाचा और भतीजा में कैसे संबंध में बनाए रखकर सीट का बंटवारा किया जाए।
विज्ञापन