{"_id":"608bc07e8ebc3ebd0a68f7df","slug":"bihar-chief-secretary-dies-of-coronavirus-in-patna","type":"story","status":"publish","title_hn":"बिहार: मुख्य सचिव अरुण कुमार का निधन, कोरोना के बाद अस्पताल में हुए थे भर्ती","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बिहार: मुख्य सचिव अरुण कुमार का निधन, कोरोना के बाद अस्पताल में हुए थे भर्ती
Fri, 30 Apr 2021 04:42 PM IST
प्रशांत कुमार
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना
Published by: प्रशांत कुमार
Updated Fri, 30 Apr 2021 04:42 PM IST
सार
मुख्य सचिव अरुण कुमार के निधन पर मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने दुख व्यक्त किया है। बता दें कि पिछले दिनों स्वास्थ्य विभाग के अतिरिक्त सचिव रवि शंकर सिंह की मृत्यु हो गई थी।
विज्ञापन
कोरोना से बिहार के मुख्य सचिव की मौत
- फोटो : सोशल मीडिया
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
बिहार के मुख्य सचिव अरुण कुमार का शुक्रवार को कोरोना से निधन हो गया। वह पिछले कुछ दिनों से अस्पताल में भर्ती थे। अस्पताल प्रबंधन ने इसकी जानकारी दी है। मुख्य सचिव अरुण कुमार के निधन पर मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने दुख व्यक्त किया है।
विज्ञापन
बता दें कि पिछले दिनों स्वास्थ्य विभाग के अतिरिक्त सचिव रवि शंकर सिंह की मृत्यु हो गई थी। देश में कोरोना से मरने वालों की तादाद हर रोज बढ़ती जा रही है। राज्यों में कोरोना की रफ्तार काफी तेज है। बिहार में पिछले 24 घंटे में 13089 नए कोरोना मरीज मिले हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
1985 बैच के IAS अफसर अरुण कुमार सिंह पिछले महीने बिहार के मुख्य सचिव बने थे। दीपक कुमार की जगह पर अरुण कुमार सिंह मुख्य सचिव बने थे। दीपक कुमार को प्रधान सचिव की जिम्मेदारी सौंपी गई है।