फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   bihar chief minister nitish kumar said we are doing work, blaims on modi sarkaar

'हम कर रहें हैं काम, केंद्र लगा रहा है नारा'

Sat, 27 Feb 2016 10:11 PM IST
Updated Sat, 27 Feb 2016 10:11 PM IST
विज्ञापन
bihar chief minister nitish kumar said we are doing work, blaims on modi sarkaar

बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने कहा है कि चुनाव के दौरान उन्होंने जनता से जो वादा किया था, उसे पूरा करेंगे। बिहार विकास मिशन का गठन इसी वादे को पूरा करने के लिए किया गया है।

विज्ञापन


विधानमंडल में राज्यपाल के अभिभाषण पर धन्यवाद प्रस्ताव पर चर्चा के दौरान सीएम ने केंद्र की भाजपानीत सरकार पर हमला बोला। उन्होंने कहा कि हम काम कर रहे हैं और केंद्र सिर्फ नारे लगा रहा है। नीतीश ने कहा कि भाजपा का राष्ट्रवाद दरअसल स्वयं सेवक संघवाद है।
विज्ञापन


सरकार की तरफ से जवाब देते हुए मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने कहा कि चुनाव में मिली करारी हार के बाद से विपक्ष लगातार नकारात्मक राजनीति कर रहा है।

भय का माहौल बनाना चाहता है विपक्ष

bihar chief minister nitish kumar said we are doing work, blaims on modi sarkaar

कार्यमंत्रणा समिति के फैसले के विरोध में विधानमंडल से अनुपस्थित विपक्ष पर हमला करते हुए उन्होंने कहा कि सोमवार को आम बजट के कारण शनिवार को सत्र रखा गया।

अपराध पर विपक्ष को घेरते हुए नीतीश ने कहा कि भाजपा को अपने पार्टी के शासित राज्यों की घटनाएं प्रकाशित करने की जरूरत है। नीतीश ने कहा कि विपक्ष अपराध के आंकड़े जुटाकर सूबे में भय का माहौल बनाना चाहता है।

उन्होंने पूछा कि दिल्ली में कन्हैया के साथ जो हुआ, क्या वो मंगलराज है। लव जिहाद, घर वापसी और गौ मांस के बाद अब वे देशभक्ति की बात कर रहे हैं।  उन्होंने कहा कि भाजपा वाले बताएं कि आजादी दिलाने में उनका क्या योगदान था।

हम पर कोई दबाव नहीं

bihar chief minister nitish kumar said we are doing work, blaims on modi sarkaar

नीतीश कुमार ने कहा कि लोग कहते हैं कि सत्ता में लालू का दखल है, लेकिन मैं कहना चाहूंगा कि हम पर कोई दबाव नहीं है और न ही कोई दबाव बना सकता है।

सीएम ने अपने अभिभाषण के दौरान कहा कि मैं सबसे कहूंगा कि आप पुलिस पर भरोसा करें। विपक्ष के सम्मानित सदस्य कह रहे हैं कि फरार विधायक खुलेआम घूम रहे हैं, मैं चाहूंगा कि वो पुलिस को बताएं कि उन्होंने उन्हें कहां देखा है।

अगर आप उन्हें देखे हैं और पुलिस को नहीं बता रहे हैं, तो जनता समझ रही है कि कौन किसे बचा रहा है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed