फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Bihar Change in traffic route of Patna due to Ram Navami route plan movement of vehicles on the road stopped

Bihar News: आज से कल रात पटना के इन रास्तों पर नहीं चलेंगे वाहन, ट्रैफिक एसपी ने जारी कर दिया नया रूट प्लान

Thu, 26 Mar 2026 06:49 PM IST
Aditya Anand न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना Published by: Aditya Anand Updated Thu, 26 Mar 2026 06:49 PM IST
सार

रामनवमी 27 मार्च को है। पटना में इसको लेकर भव्य शोभा यात्रा निकलेगी। सुबह से ही महावीर मंदिर में श्रद्धालुओं की भीड़ भी रहेगी। लोगों को किसी तरह की दिक्कत नहीं हो इसलिए यातायात प्रशासन की ओर से नया ट्रैफिक रूट प्लान जारी किया गया है। आइये जानते हैं पटना के किन रास्तों पर वाहन के परिचालन पर पूरी तरह से रोक लगा दी गई है।

विज्ञापन
Bihar Change in traffic route of Patna due to Ram Navami route plan movement of vehicles on the road stopped
पटना ट्रैफिक - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

रामनवमी पर्व-2026 के अवसर पर श्रद्धालुओं की भारी भीड़ को देखते हुए बिहार सरकार ने राजधानी पटना में विशेष यातायात व्यवस्था लागू की है। यह व्यवस्था 26 मार्च 2026 को शाम 8:00 बजे से 27 मार्च 2026 की रात 11:00 बजे तक प्रभावी रहेगी। इस दौरान अग्निशमन, एम्बुलेंस, मरीज व शव वाहन तथा अन्य आवश्यक सेवाओं से जुड़े वाहनों को छोड़कर आम वाहनों के परिचालन पर कई स्थानों पर रोक रहेगी।

विज्ञापन


पटना जंक्शन स्थित महावीर मंदिर में दर्शन के लिए आने वाले श्रद्धालुओं के लिए विशेष रूट तय किया गया है। प्रसाद लेकर आने वाले श्रद्धालु वीर कुंवर सिंह पार्क के पश्चिमी गेट (आर ब्लॉक के पास) से प्रवेश करेंगे और कतारबद्ध तरीके से जीपीओ गोलंबर होते हुए मंदिर तक पहुंचेंगे। दर्शन के बाद निकासी डाकबंगला या गोरियाटोली रोड की ओर से होगी। यातायात व्यवस्था के तहत आर ब्लॉक से जीपीओ और पटना जंक्शन की ओर किसी भी वाहन का परिचालन नहीं होगा। महावीर मंदिर के आसपास और पटना जंक्शन गोलंबर से वीणा सिनेमा रोड तक सभी वाहनों के प्रवेश पर प्रतिबंध रहेगा। गोरियाटोली और करबिगहिया की ओर से आने वाले वाहनों को जमाल रोड दक्षिण से यू-टर्न लेकर वापस लौटना होगा।
विज्ञापन


डाकबंगला से पटना जंक्शन रोड बंद
डाकबंगला चौराहा से पटना जंक्शन के बीच वाहनों का परिचालन पूरी तरह बंद रहेगा। हालांकि, डाकबंगला होकर आने वाले वाहन वैकल्पिक मार्ग के रूप में एक्जीबिशन रोड से गोरियाटोली तक जा सकेंगे। मेट्रो निर्माण कार्य को देखते हुए जेपी गोलंबर से डाकबंगला जाने वाले जुलूस को स्वामीनंदन तिराहा, एसपी वर्मा रोड और न्यू डाकबंगला रोड से होकर गुजरने की अनुमति होगी। अदालतगंज रोड में पूरब से पश्चिम यातायात व्यवस्था वन वे रहेगा। वीरचंद पटेल रोड से अदालतगंज रोड में वाहन का प्रवेश बंद रहेगा। 

विज्ञापन
विज्ञापन

Bihar News: 'ऐतिहासिक होगी रामनवमी की शोभा यात्रा', नितिन नवीन ने पटना मे यह दावा करते हुए और क्या कहा?

रेल यात्री करबिगहिया की ओर से जाएं
रेल यात्रियों को करबिगहिया स्थित प्रवेश द्वार का अधिक से अधिक उपयोग करने की सलाह दी गई है। बुद्ध मार्ग पर भी आंशिक प्रतिबंध रहेगा और जीपीओ आरओबी के जरिए वैकल्पिक मार्ग का उपयोग करना होगा। साथ ही, बुद्ध मार्ग पर श्रद्धालुओं को कतार में लगने की अनुमति नहीं होगी। 27 मार्च को शाम 5:00 बजे के बाद झांकी आगमन के समय बेली रोड क्रॉसिंग से आयकर गोलंबर की ओर ई-रिक्शा और ऑटो का परिचालन बंद रहेगा। गांधी मैदान जाने वाले लोग बोरिंग रोड चौराहा और राजापुर पुल के रास्ते जा सकेंगे, जबकि स्टेशन जाने वालों को जीपीओ आरओबी या चिरैयाटाड़ फ्लाईओवर का उपयोग करना होगा।

अपनी गाड़ी को यहां पार्किंग करें
श्रद्धालुओं के वाहनों के लिए शहर में कई स्थानों पर पार्किंग की व्यवस्था की गई है। इनमें वीरचंद पटेल पथ स्थित मिलर हाई स्कूल मैदान, पथ परिवहन निगम कार्यालय परिसर, वीरचंद पटेल पथ का फ्लैंक, मौर्यालोक कॉम्प्लेक्स (वीआईपी पार्किंग) और जीपीओ स्थित मल्टी मॉडल हब पार्किंग शामिल हैं। मल्टी मॉडल हब से आगे जीपीओ की ओर जाकर यू-टर्न लेते हुए वाहन अदालतगंज पश्चिमी मार्ग से अपने गंतव्य तक जा सकेंगे। प्रशासन ने श्रद्धालुओं से अपील की है कि वे निर्धारित रूट और नियमों का पालन करें, ताकि पर्व के दौरान यातायात व्यवस्था सुचारु बनी रहे और किसी प्रकार की असुविधा न हो।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed