फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Bihar: Ceremony on every 17 January in honor of CM Nitish Kumars father, questions raised on the decision of the cabinet

बिहार: सीएम नीतीश कुमार के पिता के सम्मान में हर 17 जनवरी को समारोह, कैबिनेट के फैसले पर उठे सवाल

Mon, 10 Jan 2022 01:55 PM IST
सुरेंद्र जोशी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना Published by: सुरेंद्र जोशी Updated Mon, 10 Jan 2022 01:55 PM IST
सार

पूर्व आईपीएस अमिताभ कुमार दास ने बिहार के राज्यपाल फागू चौहान को पत्र लिखकर पूछा है कि राम लखन सिंह कौन हैं?

विज्ञापन
Bihar: Ceremony on every 17 January in honor of CM Nitish Kumars father, questions raised on the decision of the cabinet
मुख्यमंत्री नीतीश कुमार - फोटो : twitter/NitishKumar

विस्तार

बिहार सरकार ने मुख्यमंत्री व जदयू के संस्थापक नीतीश कुमार के दिवंगत पिता कविराज राम लखन सिंह की स्मृति में हर साल 17 जनवरी को सरकारी कार्यक्रम आयोजित करने का फैसला किया है। नीतीश कैबिनेट के इस फैसले की वैधता को लेकर सवाल उठने लगे हैं। बिहार के पूर्व आईपीएस अधिकारी अमिताभ कुमार दास ने मामले में राज्यपाल से शिकायत की है।

विज्ञापन


नीतीश कुमार के पिता राम लखन सिंह पटना जिले के बाहरी हिस्से में बसे बख्तियारपुर में वैद्य थे। राम लखन सिंह की याद में अब हर साल 17 जनवरी को बिहार में विशेष कार्यक्रम होंगे। पूर्व आईपीएस अमिताभ कुमार दास ने बिहार के राज्यपाल फागू चौहान को पत्र लिखकर पूछा है कि राम लखन सिंह कौन हैं?
विज्ञापन


कुछ साल पहले एक सभा में नीतीश कुमार ने कथित तौर पर कहा था कि कैसे वह एक स्कूली बच्चे के रूप में अपने पिता के क्लिनिक में बैठते थे और दवाओं की पुड़िया (बंडल) पिता की मेज पर निशाना लगाकर फेंकते थे। नीतीश कुमार ने कहा था कि पूड़ियां फेंकने का उनका निशाना आज भी सही है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


दास बोले- इस बार चूक गए नीतीश कुमार
पिता को स्वतंत्रता सेनानी बताने को लेकर नीतीश कुमार पर निशाना साधते हुए बिहार-कैडर के पूर्व आईपीएसम अमिताभ कुमार दास ने कहा, इस बार नीतीश कुमार ने अपने पिता को स्वतंत्रता सेनानी घोषित कर चूक गए। उन्होंने राज्यपाल को पत्र लिखकर पूछा है कि आखिर किस आधार पर सीएम के पिता को स्वतंत्रता सेनानी का दर्जा दिया गया? उनका आजादी के इतिहास में कहीं नाम नहीं है। उन्हें स्वतंत्रता सेनानी की पेंशन भी नहीं मिलती थी। मैं इतिहास का छात्र रहा हूं और मैंने कई किताबें पढ़ीं, उनमें कहीं यह नाम नहीं मिला। 



जदयू ने दास के सवाल पर जताई हैरानी
उधर, बिहार में सत्तारूढ़ जदयू के नेताओं ने पूर्व आईपीएस दास के सवाल पर हैरानी जताई है। उन्होंने कहा कि राम लखन सिंह क्षेत्र के प्रसिद्ध कांग्रेस नेता रहे हैं। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed