फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Bihar: Case against 2 professors of Magadh University, accused of distributing fake PhD degrees to foreigners

Bihar News: मगध विश्वविद्यालय के दो प्रोफेसर पर केस, विदेशियों को पीएचडी की फर्जी डिग्री बांटने का आरोप

Mon, 16 Dec 2024 02:46 PM IST
आदित्य आनंद न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गया
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गया Published by: आदित्य आनंद Updated Mon, 16 Dec 2024 02:46 PM IST
सार

मगध विश्वविद्यालय के बौद्ध अध्ययन विभाग के व्याख्याता डॉ विष्णु शंकर और डॉ कैलाश प्रसाद के विरुद्ध मगध विश्वविद्यालय थाने में एफआईआर दर्ज कराई गई है। इन प्रोफेसरों ने म्यांमार देश की राजधानी यंगून में छात्रों के बीच पीएचडी की फर्जी डिग्री देने का आरोप है।

विज्ञापन
Bihar: Case against 2 professors of Magadh University, accused of distributing fake PhD degrees to foreigners
मगध विश्वविद्यालय की फाइल फोटो

विस्तार

बिहार के मगध विश्वविद्यालय की पीएचडी की फर्जी डिग्री विदेश में बांटने का मामला प्रकाश में आया है। विदेशी छात्रों को पीएचडी की फर्जी डिग्री बांटने का मामला सामने आने के बाद मगध विश्वविद्यालय प्रशासन के बीच हड़कंप मच गया। फिलहाल इस मामले में मगध विश्वविद्यालय कुलानुशासक डा. उपेंद्र कुमार ने मगध विश्वविद्यालय थाने में दो प्रोफेसर पर एफआईआर दर्ज कराया है।

विज्ञापन


सोशल मीडिया पर फर्जी डिग्री हुआ वायरल 
वहीं विदेशी छात्रों के बीच पीएचडी की फर्जी डिग्री का मामला सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद मगध विश्वविद्यालय के कुलपति प्रोफेसर शशि प्रताप शाही ने मामले को गंभीरता से लिया है। मगध विश्वविद्यालय के नाम पर म्यांमार देश के यंगून के छात्रों के बीच पीएचडी की डिग्री दी गई है। उक्त डिग्री पर वर्ष 2024 है। वहीं तीन साल पूर्व कार्यरत कुलपति का हस्ताक्षर है।
विज्ञापन


इन पर हुई थाने में एफआईआर 
जब सोशल मीडिया पर तस्वीर वायरल हुई थी। मगध विश्वविद्यालय के बौद्ध अध्ययन विभाग के व्याख्याता डॉ विष्णु शंकर और डॉ कैलाश प्रसाद के विरुद्ध मगध विश्वविद्यालय थाने में एफआईआर दर्ज कराई गई है। इन प्रोफेसरों ने म्यांमार देश की राजधानी यंगून में छात्रों के बीच पीएचडी की फर्जी डिग्री देने का आरोप है। मालूम हो कि पूर्व में भी मगध विश्वविद्यालय के कई कारनामे सामने आया था। पूर्व में भी फर्जी तरीके से पैसा का बंदरबांट के मामलों में तत्कालीन कुलपति समेत कई लोगों को जेल की हवा खानी पड़ी थी। इससे पूर्व भी कई विदेशी छात्रों को पीएचडी की फर्जी डिग्री देने का मामला उजागर हुआ था।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed