{"_id":"60223c328ebc3e27e819dae9","slug":"bihar-cabinet-expansion-today-updates-here-you-know-leaders-from-bjp-and-jdu-taking-oath-as-minister","type":"story","status":"publish","title_hn":"शाहनवाज, सुशांत के भाई और पूर्व आईपीएस अधिकारी बने मंत्री, नाराज भाजपा विधायक ने खोला मोर्चा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
शाहनवाज, सुशांत के भाई और पूर्व आईपीएस अधिकारी बने मंत्री, नाराज भाजपा विधायक ने खोला मोर्चा
Tue, 09 Feb 2021 02:28 PM IST
Tanuja Yadav
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना
Published by: Tanuja Yadav
Updated Tue, 09 Feb 2021 02:28 PM IST
विज्ञापन
शाहनवाज हुसैन ने मंत्री पद की ली शपथ
- फोटो : सोशल मीडिया
बिहार में नई सरकार गठन के लगभग दो महीने बीतने के बाद मंगलवार को पहला मंत्रिमंडल विस्तार किया गया। इसमें भाजपा कोटे से नौ और जदयू कोटे से आठ नेताओं ने मंत्री पद की शपथ ली। भाजपा कोटे से शाहनवाज हुसैन, नीरज कुमार सिंह को मंत्री बनाया गया है। वहीं जदयू कोटे से संजय झा, मदन सहनी ने मंत्री पद की शपथ ली। इसके साथ ही कैबिनेट में मुख्यमंत्री के अलावा कुल 30 मंत्री हो गए हैं। वहीं नाराज एक भाजपा विधायक ने मंत्री नहीं बनने पर पार्टी के खिलाफ मोर्चा खोल दिया है और कहा कि 12-13 नाराज विधायक उनके संपर्क में हैं। .
विज्ञापन
नीतीश मंत्रिमंडल के इस विस्तार में भाजपा से सैयद शाहनवाज हुसैन, प्रमोद कुमार, सम्राट चौधरी, नीरज बबलू, सुभाष सिंह, नितिन नवीन, नारायण प्रसाद, आलोक रंजन झा और जनक राम तथा जदयू से श्रवण कुमार, मदन सहनी, संजय झा, लेसी सिंह, सुमित कुमार सिंह, सुनील कुमार, जयंत राज और जमा खान ने आज मंत्री के तौर पर शपथ ली।
विज्ञापन
पिछले साल संपन्न बिहार विधानसभा चुनाव के बाद 16 नवंबर को मुख्यमंत्री नीतीश कुमार सहित कुल 15 मंत्रियों ने शपथ ली थी जिनमें भाजपा से तारकिशोर प्रसाद एवं रेणु देवी बतौर उप मुख्यमंत्री मंत्रिमंडल में शामिल हुए थे जबकि 12 अन्य मंत्रियों में जदयू से विजय कुमार चौधरी, बिजेन्द्र प्रसाद यादव, अशोक चौधरी, मेवालाल चौधरी एवं शीला कुमारी तथा भाजपा से मंगल पाण्डेय, अमरेन्द्र प्रताप सिंह, रामप्रीत पासवान, जिवेश कुमार एवं राम सूरत कुमार, हिंदुस्तानी अवाम मोर्चा से संतोष कुमार सुमन तथा विकासशील इंसान पार्टी के प्रमुख मुकेश सहनी शामिल थे लेकिन बाद में भ्रष्टाचार का आरोप लगने पर मेवालाल ने मंत्री पद से इस्तीफा दे दिया था।
विज्ञापन
बिहार विधानसभा चुनाव के बाद प्रदेश में नई सरकार के गठन के 84 दिनों के बाद मंगलवार को मंत्रिमंडल का विस्तार किया गया। नए मंत्रियों के बीच विभागों के बंटवारे को लेकर पूछे गए एक प्रश्न पर नीतीश ने कहा कि यह भी तय हो चुका और इस संबंध में अधिसूचना थोड़ी देर में जारी हो जाएगी।
इन नेताओं ने ली मंत्री पद की शपथ
शाहनवाज हुसैन - भाजपा
श्रवण कुमार – जदयू
मदन सहनी - जदयू
प्रमोद कुमार - भाजपा
संजय झा - जदयू
लेसी सिंह - जदयू
सम्राट चौधरी - भाजपा
नीरज सिंह - भाजपा
सुभाष सिंह - भाजपा
नितिन नवीन - भाजपा
सुमित कुमार सिंह - निर्दलीय
सुनील कुमार - जदयू
नारायण प्रसाद - भाजपा
जयंत राज - जदयू
आलोक रंजन झा - भाजपा
जमा खान - जदयू
जनक राम - भाजपा
नाराज भाजपा विधायक ने पार्टी के खिलाफ खोला मोर्चा
भाजपा विधायक ज्ञानेंद्र सिंह ज्ञानू ने अपनी पार्टी पर निशाना साधते हुए कहा कि भारतीय जनता पार्टी से जो नेता मंत्री बने हैं, वो कम अनुभवी हैं। यही नहीं ज्ञानेंद्र सिंह ज्ञानू ने आगे कहा कि कैबिनेट विस्तार में अगड़ी जाति का ख्याल नहीं रखा गया है। उन्होंने आगे कहा कि पार्टी में बिहार प्रदेश से लेकर केंद्र तक एक खास जाति प्रभाव ज्यादा दिखाई दे रहा है। उन्होंने कहा कि पार्टी में वैश्य और यादव जाति को तरजीह दी जा रही है। ज्ञानेंद्र सिंह ज्ञानू ने कहा कि भाजपा से नाराज 12-13 विधायक उनके संपर्क में हैं।