फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Bihar Cabinet: Department allotted to minister in Bihar, old department of ministers including Mangal Pandey

Bihar Cabinet : मंगल पांडेय समेत कई मंत्रियों का पुराना विभाग, एससी-एसटी कल्याण अब करेंगे जनक राम; देखें सूची

Sat, 16 Mar 2024 01:31 PM IST
आदित्य आनंद न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना Published by: आदित्य आनंद Updated Sat, 16 Mar 2024 01:31 PM IST
सार

Bihar News : शुक्रवार शाम मंत्रिमंडल विस्तार के बाद आज लोकसभा चुनाव की तारीखें घोषित होने से पहले बिहार की नीतीश कुमार सरकार ने सभी मंत्रियों को विभाग का आवंटन कर दिया है। जो विभाग नहीं बंटे, गृह समेत वह सभी मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के पास रहेंगे।

विज्ञापन
Bihar Cabinet: Department allotted to minister in Bihar, old department of ministers including Mangal Pandey
मंत्रिमंडल विस्तार। - फोटो : agency

विस्तार

मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने नए शपथ लेने वाले भाजपा और जदयू के 21 मंत्रियों को उनका विभाग आवंटित कर दिया है। हालांकि, पहले के ही तरह गृह विभाग पर सीएम नीतीश कुमार ने अपना हक कायम रखा है। सीएम नीतीश कुमार ने आठ मंत्रियों को विभाग बांटते हुए सामान्य प्रशासन, गृह, मंत्रिमंडल सचिवालय, निगरानी और निर्वाचन विभाग के साथ बाकी मंत्रियों से बचे विभागों को भी अपने पास रखा है। वहीं दोनों उपमुख्यमंत्रियों के पास नौ-नौ विभाग पहले थे, अब केवल दो-दो ही रह गए। फिर से मंत्री बने भाजपा ने वरीय नेता और एमएलसी मंगल पांडेय को स्वास्थ्य और कृषि विभाग की जिम्मेदारी दी गई है। वहीं पूर्व मुख्यमंत्री जीतन राम मांझी के बेटे व मंत्री संतोष कुमार सुमन से  अनुसूचित जाति एवं अनुसूचित जनजाति कल्याण विभाग लेकर भाजपा नेता जनक राम को सौंप दिया गया। 

विज्ञापन


आइए जानते हैं किन्हें कौन-कौन से विभाग की जिम्मेदारी मिली...

  1. उपमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी - वित्त और वाणिज्य कर विभाग
  2. विजय कुमार सिन्हा- पथ निर्माण, खान एवं भूतत्व  और कला, संस्कृति एवं युवा विभाग
  3. विजय कुमार चौधरी- जल संसाधन एवं संसदीय कार्य विभाग
  4. बिजेंद्र प्रसाद यादव- ऊर्जा और योजना एवं विकास विभाग
  5. डॉ. प्रेम कुमार- सहकारिता, पर्यावरण, वन एवं जलवायु परिवर्तन विभाग
  6. श्रवण कुमार- ग्रामीण विकास
  7. संतोष कुमार सुमन - सूचना प्रावैधिकी, लघु जल संसाधन एवं आपदा प्रबंधन विभाग
  8. सुमित कुमार सिंह - विज्ञान, प्रावैधिकी एवं तकनीकि शिक्षा
  9. रेणु देवी- पशु एवं मत्सत्य संसाधन
  10. मंगल पांडेय - स्वास्थ्य एवं कृषि विभाग
  11. नीरज कुमार सिंह - लोक स्वास्थ्य अभियंत्रण
  12. अशोक चौधरी- ग्रामीण कार्य विभाग
  13. लेशी सिंह- खाद्य एवं उपभोक्ता संरक्षण विभाग
  14. मदन सहनी - समाज कल्याण विभाग
  15. नीतीश मिश्रा - उद्योग एवं पर्यटन विभाग
  16. नितिन नवीन- नगर विकास एवं आवास और विधि विभाग
  17. डॉ. दिलीप जायसवाल - राजस्व एवं भूमि सुधार विभाग
  18. महेश्वर हजारी- सूचना एवं जनसंपर्क विभाग
  19. शीला कुमारी- परिवहन विभाग
  20. सुनील कुमार- शिक्षा विभाग
  21. जनक राम- एससी-एसटी कल्याण विभाग
  22. हरी सहनी- पिछड़ा वर्ग एवं अति पिछड़ा वर्ग कल्याण
  23. कृष्णनंदन पासवान- गन्ना उद्योग
  24. जयंत राज- भवन निर्माण
  25. जमा खान- अल्पसंख्यक कल्याण
  26. रत्नेश सादा- मद्य निषेध, उत्पाद एवं निबंधन 
  27. केदार प्रसाद गुप्ता- पंचायती राज
  28. सुरेंद्र मेहता- खेल
  29. संतोष कुमार सिंह- श्रम संसाधन
     
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed