फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Bihar Cabinet: CM Nitish Kumar approved 31 agendas, news of work for municipal staff and players

Bihar Cabinet: सीएम नीतीश कुमार ने 31 एजेंडों पर लगाई मुहर, नगर निकाय के स्टाफ और खिलाडियों के लिए काम की खबर

Wed, 21 Aug 2024 07:25 PM IST
कृष्ण बल्लभ नारायण न्यूज़ डेस्क, अमर उजाला, पटना
न्यूज़ डेस्क, अमर उजाला, पटना Published by: कृष्ण बल्लभ नारायण Updated Wed, 21 Aug 2024 07:25 PM IST
सार

Bihar : मंगलवार को किसी कारणवश कैबिनेट की बैठक नहीं हो सकी, लेकिन  बुधवार के इस बैठक में मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने कुल 31 अहम फैसले लिए। उन फैसलों में सबसे पहला फैसला पटना को लेकर किया।

विज्ञापन
Bihar Cabinet: CM Nitish Kumar approved 31 agendas, news of work for municipal staff and players
मुख्यमंत्री नीतीश कुमार। - फोटो : अमर उजाला डिजिटल

विस्तार

बुधवार को हुए कैबिनेट की बैठक में मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने कई बड़े फैसले लिए हैं। उनमें सबसे प्रमुख यह है कि उन्होंने पटना सदर अंचल को विभाजित करने का निर्णय लिया है। अब पटना सदर में कुल कुल चार अंचल होंगे। उनमें पटना सदर, पाटलिपुत्र, पटना सिटी और दीदारगंज को शामिल किया गया है। नीतीश कुमार ने अब यह भी स्पष्ट कर दिया है कि कौन हल्का किस अंचल का हिस्सा होगा। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के इस निर्णय के तहत इन चार अंचल को सृजित करने के प्रस्ताव पर स्वीकृति हो गई है।

विज्ञापन


जानिये अब किस प्रखंड क्षेत्र में हैं आप   
पटना सदर अंचल में कंकड़बाग, बांकीपुर, राजापुर और मीठापुर हल्का को लिया गया है। इसमें कंकड़बाग, कोतवाली, सचिवालय थाना, जक्कनपुर, श्री कृष्णा पुरी, पत्रकार नगर, बुद्धा कॉलोनी, गांधी मैदान, पीरबहोर और कदम कुआं को शामिल किया गया है। पाटलिपुत्र अंचल में दीघा, चितकोहरा और शेखपुरा हल्का को शामिल किया गया है। पाटलिपुत्र अंचल में पाटलिपुत्र, दीघा, शास्त्री नगर, राजीव नगर, गर्दनीबाग और हवाई अड्डा को शामिल किया गया है। पटना सिटी अंचल में अजीमाबाद, सैदपुर, किलेदारी, और कुम्हरार हल्का को लिया गया है। पटना सिटी अंचल में अगम कुआं, खाजेकला चौक, मालसलामी, सुल्तानगंज, बहादुरपुर, मेहंदीगंज और आलमगंज पुलिस थाना को रखा गया है। वहीं दीदारगंज अंचल में फतेहपुर, रानीपुर, मरची, नगला, सोनावां, सबलपुर, महुली और पुनाडीह हल्का को लिया गया है। इसके अंतर्गत अब बाईपास, दीदारगंज और नदी थाना होंगे।
विज्ञापन


सामान्य प्रशासन विभाग के अन्तर्गत बिहार उत्कृष्ट खिलाड़ियों की सीधी नियुक्ति (संशोधन) नियमावली, 2024 के अनुमोदन की स्वीकृति दी गई। 


 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed