Bihar Cabinet : कैबिनेट में 24 एजेंडों पर मुहर, दरभंगा-पूर्णिया एयरपोर्ट के लिए विमानपत्तन प्राधिकरण से समझौता
Bihar : मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की अध्यक्षता में आयोजित बैठक में 24 महत्वपूर्ण एजेंडों पर मुहर लगी। पिछड़ा वर्ग एवं अति पिछड़ा वर्ग कल्याण विभाग के अंतर्गत संचालित कन्या आवासीय प्लस टू विद्यालयों में शिक्षकों की बहाली होगी।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
सीएम नीतीश कुमार अध्यक्षता में मंगलवार को कैबिनेट की बैठक हुई। इसमें कुल 24 एजेंडों पर सीएम नीतीश कुमार ने मुहर लगाया। इसमें खान एवं भूतत्व विभाग, गृह विभाग, मद्य निषेध-उत्पाद एवं निबंधन विभाग, राजस्व एवं भूमि सुधार विभाग, स्वास्थ्य विभाग, विज्ञान एवं प्रावैधिकी विभाग, पथ निर्माण विभाग, उद्योग विभाग, ऊर्जा विभाग आदि विभाग के एजेंडों को स्वीकृति दी गई। दरभंगा और पूर्णिया में नए सिविल एन्क्लेव के निर्माण के लिए भारतीय विमानपत्तन प्राधिकरण और बिहार सरकार के बीच MOU की स्वीकृति दी गई है। इसके तहत राज्य सरकार जमीन उपलब्ध करवाएगी। फोरलेन से इस जमीन को कनेक्ट करवाएगी।
कन्या आवासीय प्लस टू विद्यालयों में शिक्षकों की बहाली
वहीं पिछड़ा वर्ग एवं अति पिछड़ा वर्ग कल्याण विभाग के अंतर्गत संचालित कन्या आवासीय प्लस टू विद्यालयों में शिक्षकों की बहाली होगी। जवाहर नवोदय विद्यालय या केंद्रीय विद्यालय से सेवानिवृत प्रशिक्षित शिक्षकों को संविदा पर नियोजित करने की स्वीकृति दी गयी। कहा गया कि जब तक उक्त पदों पर नियमित नियुक्ति नहीं हो जाती है तब तक इन्हें नियुक्त किया जाएगा। वहीं मद्य निषेध विभाग के सिपाही संवर्ग के कर्मियों को प्रशिक्षण के लिए राज्य में 5 ग्रुप सेंटर की स्थापना होगी। पटना, मुजफ्फरपुर, भागलपुर, गया और सहरसा में यह ग्रुप सेंटर बनेगा। इसके लिए 1218 पदों का सृजन किया गया है।
इससे पहले के कैबिनेट में 17 एजेंडो पर लगी थी मुहर
इससे पहले 12 मई को कैबिनेट की बैठक हुई थी। इस बैठक में 17 एजेंडो पर मुहर लगी थी। राज्य सरकार ने पंचायती राज विभाग के नियंत्रण आदि ग्रामीण वार्डों में क्रियान्वित जलापूर्ति योजनाओं के सफल संचालन एवं रखरखाव की जिम्मेदारी लोक स्वास्थ्य अभियंत्रण विभाग को हस्तांतरित कर दी थी। वार्ड मेंबरों के अधिकार में सीधी सीधी कटौती है। कैबिनेट की बैठक में सरकार ने बिहार रजिस्ट्रीकरण संशोधित नियमावली 2023 को लागू किए जाने की अनुमति प्रदान कर दी थी। बिहार कर्मचारी चयन आयोग के विज्ञापन संख्या 0606 0114 प्रथम इंटर स्तरीय संयुक्त प्रतियोगिता परीक्षा 2014 के आधार पर निम्न वर्गीय उत्पाद लिपिक के पद पर नियुक्ति हेतु अनुशंसित 33 अभ्यर्थियों की नियुक्ति के लिए निम्न वर्गीय लिपिक उत्पाद का 33 पद सृजन कर दिया गया था।