{"_id":"63feedb331e088386805f6f4","slug":"bihar-budget-session-2023-24-bjp-mlas-protest-in-vidhansabha-uproar-over-insult-to-martyr-s-family-2023-03-01","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"Bihar Budget 2023-24 : भाजपा के वाकआउट पर बोले नीतीश- रक्षा मंत्री से गलवां शहीद के परिजनों को लेकर बात हुई है","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bihar Budget 2023-24 : भाजपा के वाकआउट पर बोले नीतीश- रक्षा मंत्री से गलवां शहीद के परिजनों को लेकर बात हुई है
Wed, 01 Mar 2023 03:58 PM IST
आदित्य आनंद
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना
Published by: आदित्य आनंद
Updated Wed, 01 Mar 2023 03:58 PM IST
सार
Bihar Budget : बिहार विधानसभा बजट सत्र के तीसरे दिन भाजपा विधायकों ने वेल में आकर हंगामा किया। नेता प्रतिपक्ष विजय सिन्हा के नेतृत्व में भाजपा विधायक नारेबाजी करने लगे। विधायकों ने सरकार शर्म करो...शर्म करो के नारे लगाने लगे।
विज्ञापन
विधानसभा में प्रदर्शन करते भाजपा विधायक।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
बिहार विधानसभा बजट सत्र के तीसरे दिन भाजपा विधायकों ने वेल में आकर हंगामा किया। नेता प्रतिपक्ष विजय सिन्हा के नेतृत्व में भाजपा विधायक नारेबाजी करने लगे। सभी भाजपा विधायक सरकार शर्म करो...शर्म करो के नारे लगाने लगे। शून्य काल के बाद लंच हुआ। इसके बाद सदन की कार्यवाही फिर शुरू हुई। इसके बाद गलवां घाटी में शहीद हुए जय कुमार सिंह के पिता की गिरफ्तारी को लेकर DGP को तलब किया गया। उन्हे इस मामले को गंभीरता से लेने के लिए कहा गया।
विज्ञापन
इधर, मुख्यमंत्री के संबोधन के दौरान ही सदन के आज के कार्यकाल की अवधि खत्म हो गई। इसके बाद विधानसभा अध्यक्ष ने समय को बढ़ा दिया। इधर, अभिभाषण पर संशोधन को लेकर विधानसभा में विपक्ष के नेता विजय कुमार सिन्हा के प्रस्ताव को ध्वनिमत से खारिज कर दिया गया। इसके बाद सदन की कार्यवाही गुरुवार सुबह 11 बजे तक के लिए स्थगित कर दी गई।
विज्ञापन
मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने अपने संबोधन ने कहा कि 2018 में 1.64 करोड़ लोगों ने शराब छोड़ी थी, अब ताजा रिपोर्ट है कि 1.82 करोड़ ने शराब छोड़ी है। इसी बीच भाजपा विधायकों ने मुआवजा की बात लेकर हंगामा करने लगे। इसपर सीएम नीतीश कुमार ने कहा कि आपका भाषणवा सुन लिए, अब हमारी बतवा सुन लीजिए। भाजपा सदस्य इसपर शोरगुल करते हुए विपक्ष के नेता विजय सिन्हा के नेतृत्व में वाकआउट कर गए। गलवा शहीद के पिता को जेल भेजने के मामले में सीएम नीतीश के कहा कि रक्षा मंत्री ने फोन कर सेना के परिजनों के बारे में बताया और अधिकारियों को कहा ऐसा क्यों किया।
विज्ञापन
केंद्र सरकार से वन नेशन वन रेट बिजली की मांग
मुख्यमंत्री ने केंद्र से पैसा नहीं मिलने की बात सदन में उठाई। उन्होंने कहा कि केंद्र सरकार अपनी योजना का नाम देती है लेकिन उसमें राज्य से पैसा लेने का दबाव रहता है। हमलोगों ने समान दर पर बिजली देने की मांग केंद्र सरकार से की थी। वन नेशन वन रेट बिजली की बात भी कही। लेकिन वह विकसित राज्यों से कम रेट ले रहे और क्या जैसे गरीब राज्य से ज्यादा रेट ले रहे हैं।
शिक्षकों की बहाली होगी, 10 लाख रोजगार की दिशा में काम कर रहे
नीतीश कुमार ने कहा कि हमलोगों हर हाल में पढ़ाई को आगे बढ़ाएंगे। शिक्षकों की भी बहाली होगी और उनका वेतन भी बढ़ेगा। सब चीजों को देखा जा रहा। हमलोग तो चाहते ही हैं कि रोजगार के अवसर बने। 10 लाख सरकारी सेवा देने के लिए हमलोग लगातार काम कर रहे। लड़की पढ़ेगी लिखेगी, तभी प्रजनन दर में कमी आएगी। जब हमलोग आए थे तो प्रजनन दर 4.5 प्रतिशत था। अब यह घटकर 2.6 पर आ गया है। बिहार क्षेत्रफल में 12वें नंबर पर है। लेकिन आबादी में तीसरे नंबर पर है। 2040 के बाद बिहार में प्रजनन दर स्थिर होगा। इसके बाद लगातार घटेगा।
मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने कहा- आर्थिक विकास पर काम कर रहे
सदन को संबोधित करने हुए नीतीश कुमार ने कहा कि सब लोगों की बातों को सुनना नोट करने का काम किया गया। इसके बाद अधिकारियों को सभी विभागों में आई शिकायतों के निवारण का निर्देश दिया गया। हमलोगों की कोशिश है कि जनता की समस्याओं को समाधान हो जाए। हमलोग जनता के लिए काम कर रहे हैं। आर्थिक विकास पर काम कर रहे हैं। जीविका पर फोकस कर रहे। केंद्र सरकार ने भी इसको सराहा। बिहार की जीविका और देश भी में आजीविका। गरीब तबके की महिलाएं पहले बोल नहीं पाती थीं। लेकिन जीविका से जुड़ने के बाद वह काफी अच्छा बोल रही हैं।
AIMIM के प्रदेश अध्यक्ष ने किया हंगामा।
- फोटो : अमर उजाला
नेता प्रतिपक्ष बोले- मुख्यमंत्री को अहंकार है
इधर, विजय सिन्हा ने शिक्षकों पर लाठीचार्ज के मुद्दे को उठाया। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री को अहंकार है वह जहरीली शराब से मौत पर कुछ नहीं बोले। समाधान यात्रा पर लेकिन समस्या का समाधान नहीं किया। राज्य में स्वास्थ्य व्यवस्था बद से बदतर हो गई। बिहार में शराब की होम डिलीवरी जा रही है। अब मुख्यमंत्री जी को प्रधानमंत्री बनने का सपना दिख रहा है। इसी बीच विपक्ष के विधायक हंगामा करने लगे।
AIMIM के प्रदेश अध्यक्ष बोले- जमीन पर विकास नहीं हुआ
इधर सत्र शुरू होने से पहले AIMIM के प्रदेश अध्यक्ष अख्तरुल ईमान में सदन के बाहर प्रदर्शन किया। प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कि सीमांचल के इलाकों का सरकार विकास नहीं कर रही है।सरकार सिर्फ कागजों पर ही ढिंढोरा पीट रही है। जमीन पर कहीं विकास नहीं हुआ है। इस मामले को लेकर आज हम सदन के भीतर भी आवाज उठाएंगे और सरकार से मांग करेंगे कि सीमांचल के इलाके में नदी से हो रहे कटाव को रोकने के लिए सरकार कोशिश करे।
माले विधायक सरकार के खिलाफ जमकर हंगामा किया
भाकपा माले के विधायकों ने अपने ही सरकार के खिलाफ जमकर हंगामा किया। भाजपा माले के विधायक मनोज मंजिल ने कहा कि इस बार के बजट में महागठबंधन के घोषणा पत्र के वादों को शामिल करवाया गया। माले विधायकों ने मोदी सरकार पर निशाना साधते हुए कहा कि गरीबों को परेशान करने के लिए मनरेगा की राशि में कौटती करने की बात गिरिराज सिंह कर रहे हैं।

सदन में संबोधन देते CM नीतीश कुमार।
- फोटो : अमर उजाला
शहीद के पिता का अपमान नहीं करना चाहिए
इधर, भाजपा विधायकों का कहना है कि हाजीपुर में शहीद जय कुमार सिंह का स्मारक बनाने पर उसके लाचार पिता राज कपूर सिंह को पुलिस ने जेल भेज दिया। यह कहां का न्याय है। जमीन पर अगर विवाद था तो प्रशासन को इसे सुलझाना चाहिए न कि शहीद के पिता को जेल भेज देना चाहिए। इस तरह से शहीद के पिता का अपमान नहीं करना चाहिए। सरकार से मांग है कि उन्हें जल्द से जल्द रिहा करे। भाजपा विधायकों ने कुर्सियां उठाकर नारेबाजी करने लगे। कुछ देर बाद भाजपा विधायकों ने सदन से वॉक आउट कर दिया।
पड़ोस में दलित की जमीन पर शहीद की मूर्ति लगाना चाहते थे
कुछ देर बार भाजपा विधायक फिर अंदर आए। इसके बाद डिप्टी सीएम तेजस्वी यादव अपना बजट भाषण दे रहे थे। फिर भाजपा विधायक हंगामा करने लगे। तेजस्वी ने कहा कि मैं वैशाली से ही जीत कर आता हूं। जब जवान शहीद हुए थे तो हम वहां गए थे। वहां के लोगों की मांग थी तो हमने वादा किया था। उस समय परिवार की मांग थी कि शहीद की मूर्ति लगे। लेकिन, वह अपनी जमीन नहीं देना चाहते थे। वह अपने पड़ोस में दलित समुदाय के व्यक्ति की जमीन पर शहीद की मूर्ति लगाना चाहते थे। यह कैसे मुमकिन हो सकता था। उनके पिता की गिरफ्तारी के मामले को देखा जा रहा है। कानून अपना काम कर रही है।