Bihar Budget 2023: शिक्षा विभाग का वजन सबसे भारी, सूद भुगतान के लिए 18354 करोड़, स्वास्थ्य को 16966 करोड़ दिए
Bihar Budget 2023: महागठबंधन की सरकार की ओर बिहार का बजट पेश कर दिया गया। वित्त मंत्री विजय चौधरी ने इस बजट का आकार 2, 61, 885. 40 करोड़ रुपये बताया।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
महागठबंधन की सरकार की ओर बिहार का बजट पेश कर दिया गया। वित्त मंत्री विजय चौधरी ने इस बजट का आकार 2, 61, 885. 40 करोड़ रुपये बताया। पिछले 8 साल के तरह इस बार (वित्तीय वर्ष 2023-24) शिक्षा विभाग का वजन सबसे ज्यादा भारी रहा। इसके बाद क्रमश: पेशन, ऋण अदायगी, सूद भुगतान, स्वास्थ्य विभाग, ग्रामीण विकास विभाग, गृह विभाग, ग्रामीण कार्य विभाग, ऊर्जा विभाग और समाज कल्याण को तरजीह दी गई।
बिहार सरकार ने कृषि विभाग को 3639.9 करोड़ (कुल बजट का 1.39%), भवन निर्माण विभाग को 4721.48 करोड़ रुपये 4721.48 (कुल बजट का 1.80%)करोड़ की राशि आवंटित की गई। बजट के दस्तावेज के विश्लेषण के बाद 'अमर उजाला' आपको बता रहा बिहार सरकार के किस मंत्रालय के लिए वित्तीय वर्ष 2023-24 में कितनी राशि आवंटित की गई है। आइए जानते हैं....
शिक्षा विभाग
- बिहार सरकार ने इस बार भी शिक्षा विभाग के बजट का आकार अन्य विभाग की तुलना में सबसे अधिक रखा है। इस बार शिक्षा के लिए 40,450.91 करोड़ रुपये दिए गए हैं। यह कुल बजट का 15.45 प्रतिशत है।
पेंशन विभाग
- बिहार सरकार ने इस बजट सत्र में आकार के मुताबिक पेंशन विभाग को दूसरे नंबर पर रखा। इस बार के बजट में पेंशन के लिए 29,436.91 करोड़ रुपये की राशि दी गई। यह कुल बजट का 11.24 प्रतिशत है।
ऋण अदायिगियां विभाग
- वित्तीय वर्ष 2023-24 के बजट में बिहार सरकार ने ऋण अदायिगियां विभाग को भी तरजीह है। आकार के मुताबिक देखें तो यह तीसरे नंबर पर है। सरकार ने कुल बजट से 9 प्रतिशत राशि ऋण आदयिगियां विभाग को दी। इस विभाग को 23558.69 करोड़ रुपये दिए गए।
सूद भुगतान
- बिहार सरकार इस बाद सूद भुगतान विभाग पर भी खास फोकस रखा है। बजट के आकार के मुताबिक यह चौथे नंबर पर है। सरकार ने इस विभाग को 18354.44 करोड़ रुपये दिए हैं। यह कुल बजट का 7.01 प्रतिशत है।
स्वास्थ्य विभाग
- बिहार सरकार ने इस वित्तीय वर्ष में स्वास्थ्य विभाग के लिए बजट का आकार 16,966.42 करोड़ रुपये का रखा गया है। बजट के आकार के मुताबिक देखें तो यह पांचवें नंबर पर है। स्वास्थ्य विभाग का यह बजट कुल बजट का 6.48 प्रतिशत है।
ग्रामीण विकास विभाग
- वित्तीय वर्ष में 2023-24 में बिहार सरकार ने ग्रामीण विकास विभाग पर भी फोकस रखा। सरकार ने इस विभाग को 15452.18 करोड़ रुपये की राशि आवंटित की है। यह कुल बजट का 5.90 प्रतिशत है।
गृह विभाग
- बिहार सरकार ने गृह विभाग को बजट के आकार के मुताबिक सातवें नंबर पर तरजीह दी है। सरकार ने इस वित्तीय वर्ष में गृह विभाग को 14266.52 करोड़ की राशि आवंटित की। यह कुल बजट का 5.45 प्रतिशत है।
ग्रामीण कार्य विभाग
- बिहार सरकार ने ग्रामीण कार्य विभाग को बजट के आकार के मुताबिक सातवें नंबर पर तरजीह दी है। सरकार ने कुल बजट से 4.42 प्रतिशत राशि ऋण आदयिगियां विभाग को दी। इस विभाग को 11568 करोड़ रुपये दिए गए।
ऊर्जा विभाग
- बिहार सरकार का फोकस ऊर्जा के क्षेत्र में भी है। वित्त मंत्री अपने बजट भाषण में सौर ऊर्जा को बढ़ावा देने की बात कही। आकार के मुताबिक इसे नौवें नंबर पर रखा गया है। सरकार ने इस विभाग केा 11536.84 करोड़ की राशि आवंटित की है। यह कुल बजट का 4.41 प्रतिशत है।
समाज कल्याण विभाग
- वित्तीय वर्ष में 2023-24 में बिहार सरकार ने समाज कल्याण के क्षेत्र पर भी फोकस रखा। सरकार ने इस विभाग को आकार के अनुसार दसवें नंबर पर रखा। इस विभाग को 8210 करोड़ की राशि आवंटित की गई। यह कुल बजट का 3.14 प्रतिशत है।