{"_id":"6497e2e13d890dbc4f086a76","slug":"bihar-brutal-murder-of-a-young-man-in-patna-criminals-first-shot-and-then-killed-bihar-crime-in-hindi-2023-06-25","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bihar : पटना में युवक की निर्मम हत्या, अपराधियों ने पहले गोली मारी फिर ऐसे मार डाला; विरोध में बवाल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bihar : पटना में युवक की निर्मम हत्या, अपराधियों ने पहले गोली मारी फिर ऐसे मार डाला; विरोध में बवाल
Sun, 25 Jun 2023 12:16 PM IST
आदित्य आनंद
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना
Published by: आदित्य आनंद
Updated Sun, 25 Jun 2023 12:16 PM IST
सार
Patna : युवक की निर्मम हत्या के कारण ग्रामीण आक्रोशित हो गए। शव को सड़क पर रखकर जमकर बवाल करने लगे। लोगों का कहना है कि पुलिस की लापरवाही के कारण हत्यारे अब तक फरार हैं। पुलिस का खौफ खत्म हो चुका है।
विज्ञापन
गुस्साए लोगों ने पुलिस से खिलाफ प्रदर्शन किया।
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
पटना में युवक की हत्या कर दी गई। अपराधियों ने उसे पहले गोली मारी फिर उसका गर्दन चाकू से काट डाला। रविवार सुबह युवक की लाश मिली तो इलाके में हड़कंप मच गया। आसपास के लोगों की भीड़ लग गई। लाश देख ग्रामीण आक्रोशित हो गए। शव को सड़क पर रखकर जमकर बवाल करने लगे। लोगों का कहना है कि पुलिस की लापरवाही के कारण हत्यारे अब तक फरार हैं। अपराधियों के बीच पुलिस का खौफ खत्म हो चुका है। पुलिस इस मामले को गंभीरता से ले और हत्यारों की गिरफ्तारी करे।
विज्ञापन
2 संदिग्ध को पुलिस ने हिरासत में लिया
इधर, सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंच गई। पुलिस ने लोगों को समझा-बुझाकर शांत करवाया। पुलिस ने परिजनों को हत्यारे की गिरफ्तारी का आश्वासन दिया। मामले में गौरीचक थाना प्रभारी ने बताया कि मामला पूर्व के विवाद का प्रतीत हो रहा है। दो संदिग्ध को हिरासत में लिया गया है। उनसे पूछताछ की जा रही है। वहीं हत्यारों की तलाश में छापेमारी चल रही है। कुछ लोगों से पूछताछ चल रही है। मामले में आगे की कार्रवाई चल रही है।
विज्ञापन
खबर अपडेट हो रही है...