फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Bihar Boy Sonu Kumar teaches tuition to 30 students

Bihar Boy Sonu Kumar: 30 छात्रों को ट्यूशन पढ़ाता है बिहार का सोनू, तेजप्रताप की कर चुका है बोलती बंद

Thu, 19 May 2022 05:01 AM IST
Jeet Kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नालंदा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नालंदा Published by: Jeet Kumar Updated Thu, 19 May 2022 05:01 AM IST
सार

11 साल का छात्र सोनू 30 छात्रों को ट्यूशन देता है और ट्यूशन से हर महीने करीब तीन हजार रुपये कमा लेता है। सोनू ने सीएम से मिलकर बिहार की शिक्षा और शराबबंदी दोनों को फेल बताया था।

विज्ञापन
Bihar Boy Sonu Kumar teaches tuition to 30 students
Sonu kumar - फोटो : Twitter

विस्तार

सोशल मीडिया पर कौन कब वायरल हो जाए कुछ कह नहीं सकते। बिहार का सोनू इंटरनेट पर अपना कब्जा जमाए हुए है। सोनू के दो वीडियो काफी तेजी से वायरल हो रहे हैं। एक वीडियो सीएम नीतीश कुमार के साथ और दूसरा तेजप्रताप के साथ है। सोनू बिहार के नालंदा जिले के नीमा कोल का रहने वाला है। सोनू हाल ही में नीतीश कुमार से मिलने के बाद पढ़ाई में मदद करने का आग्रह कर सुर्खियों में आया था। सोनू ने सीएम से मिलकर बिहार की शिक्षा और शराबबंदी दोनों को फेल बताया था। इसके बाद से वह लगातार सोशल मीडिया में वायरल हो रहा है।

विज्ञापन


30 छात्रों को पढ़ाता है ट्यूशन
छठी कक्षा में पढ़ने वाला 11 साल का छात्र सोनू 30 छात्रों को ट्यूशन देता है और ट्यूशन से हर महीने करीब तीन हजार रुपये कमा लेता है। सोनू का पढ़ाई का इतना अच्छा लगता है कि वह गांव में अपने से छोटे छात्रों से लेकर हमउम्र के छात्रों को पढ़ाता है। 
विज्ञापन


विज्ञापन
विज्ञापन


सीएम से की थी शिकायत
खास बात तो यह है कि पढ़ाई की वजह से ही वह अपनी गुहार लेकर सीएम नीतीश कुमार के पास तक जा पहुंचा। सोनू ने हाथ जोड़कर मुख्यमंत्री से कहा कि सर मुझे पढ़ने के लिए मदद कीजिए, मेरे पिता मुझे नहीं पढ़ाना चाहते।’ इस दौरान उसने पिता के शराब पीने की शिकायत भी की और सरकारी स्कूल में पढ़ाई की स्थिति बयां की थी। 

तेजप्रताप की कर दी बोलती बंद
तेज प्रताप यादव ने सोनू को वीडियो कॉल किया था। इस बीच तेज से सोनू पूछता है, 'सर आप हमारे गांव कब आ रहे हैं? इस पर तेज प्रताप कहते हैं, 'जब तुम बुलाओगे तब आ जाऊंगा, तुम बोल्ड लड़के हो। हम तुम्हारे फैन हो गए हैं। तुम मेरे बिहार के स्टार हो। इसके बाद तेज प्रताप सोनू को बोलते हैं जब हम सरकार में आएंगे तो आईएएस बनना और मेरे अंडर में काम करना, ठीक है। इस पर सोनू तपाक से कहता है कि मैं किसी के अंडर में नहीं करूंगा। सोनू की बात सुनकर तेज प्रताप ड्राइवर की तरफ देखने लगते हैं, फिर उन्हें फोन काट देते हैं। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed