{"_id":"6475d81e67db6f453d0c9995","slug":"bihar-bomb-blast-threat-at-patna-junction-one-arrested-love-affair-rail-police-alert-saharsa-news-2023-05-30","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bihar : पटना जंक्शन को उड़ाने की धमकी देने वाला गिरफ्तार, साजिश रचने की वजह जानकर दंग रह गई पुलिस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bihar : पटना जंक्शन को उड़ाने की धमकी देने वाला गिरफ्तार, साजिश रचने की वजह जानकर दंग रह गई पुलिस
Tue, 30 May 2023 04:33 PM IST
कृष्ण बल्लभ नारायण
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना
Published by: कृष्ण बल्लभ नारायण
Updated Tue, 30 May 2023 04:33 PM IST
सार
पटना जंक्शन को उड़ाने की धमकी देने वाले युवक को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी सहरसा निवासी राजेश कुमार है। पुलिस का कहना है कि गिरफ्तार युवक राजेश कुमार पूर्व में सीआरपीएफ का भगोड़ा रहा है।
विज्ञापन
रेल एसपी अमरितेंदु शेखर ठाकुर
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
पटना जंक्शन को उड़ाने की धमकी देने वाले युवक को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी सहरसा निवासी राजेश कुमार है। पुलिस का कहना है कि गिरफ्तार युवक राजेश कुमार पूर्व में सीआरपीएफ का भगोड़ा रहा है। घटना के संबंध में पटना रेल एसपी अमरितेंदु शेखर ठाकुर का कहना है कि सोमवार की रात कंट्रोल रूम में पटना जंक्शन को उड़ाने की धमकी मिली थी। जब इसकी छानबीन की गई तो पता चला कि यह नंबर सहरसा का है। यह नम्बर राजेश कुमार की पत्नी पूजा के नाम पर है।
विज्ञापन
वजह सुनकर चौंक गई पुलिस
पुलिस के द्वारा सख्ती से पूछताछ करने पर राजेश कुमार ने जो बताया वह सुनकर पुलिस चौंक गई। राजेश ने बताया कि उसकी पत्नी पूजा कुमारी पूर्व से ही राजेश से अलग अपने प्रेमी के साथ रह रही है। इसलिए राजेश ने अपनी पत्नी और प्रेमी को फंसाने की नियत से अपनी पत्नी के मोबाइल से पटना जंक्शन को उड़ाने की धमकी दी थी। राजेश कुमार की गिरफ्तारी के साथ ही पुलिस ने पूरे मामले का खुलासा कर दिया है।
विज्ञापन