{"_id":"63fb3957b4393a81a605cdf5","slug":"bihar-bomb-blast-in-gaya-2-policemen-were-defusing-the-bomb-found-on-the-river-bank-both-serious-2023-02-26","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bihar: गया में बम ब्लास्ट, नदी किनारे मिले बम को डिफ्यूज कर रहे थे 2 पुलिसकर्मी, एक का हाथ उड़ा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bihar: गया में बम ब्लास्ट, नदी किनारे मिले बम को डिफ्यूज कर रहे थे 2 पुलिसकर्मी, एक का हाथ उड़ा
Sun, 26 Feb 2023 04:19 PM IST
आदित्य आनंद
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गया
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गया
Published by: आदित्य आनंद
Updated Sun, 26 Feb 2023 04:19 PM IST
सार
Bihar: गया में बम ब्लास्ट हुआ है। इसमें BASP के दो जवान बुरी तरह घायल हो गए हैं। इनका इलाज मगध मेडिकल कॉलेज में चल रहा है। दोनों रविवार दोपहर कोतवाली थाना इलाके के किरानी घाट पर बम डिफ्यूज कर रहे थे। अचानक तेज धमाका हुआ।
विज्ञापन
पुलिसकर्मियों का इलाज चल रहा है।
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
गया में बम ब्लास्ट हुआ है। इसमें दो जवान बुरी तरह घायल हो गए हैं। इनका इलाज मगध मेडिकल कॉलेज में चल रहा है। दोनों रविवार दोपहर कोतवाली थाना इलाके के किरानी घाट पर बम डिफ्यूज कर रहे थे। इसी दौरान तेज धमाका हुआ। इसमें एक जवान का हाथ उड़ गया। तेज धमाके के बाद इलाके में हड़कंप मच गया। आवास के लोगों की भीड़ लग गई। पुलिसकर्मियों ने फौरन दोनों घायल जवान को अस्पातल में भर्ती करवाया। वहां से उन्हें मगध मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया गया है।
विज्ञापन
कोतवाली थाना इलाके में ड्यूटी करते थे दोनों जवान
मामले में BSAP 3 के सिटी एसपी प्रभारी अशोक प्रसाद ने कहा कि बम डिफ्यूज करने में दो जवान घायल हो गए हैं। मगध मेडिकल कॉलेज में उनका इलाज चल रहा है। मामले की जांच की जा रही है। कुछ लोगों से पूछताछ की जा रही है। दोनों जवानों की कोतवाली थाने में ड्यूटी लगती थी।
विज्ञापन
कुख्यात अपराधी से मिली थी बम रखे होने की जानकारी
वहीं स्थानीय लोगों का कहना है कि इलाके के कुख्यात अपराधी गजनी से पुलिसिया पूछताछ में जानकारी मिली थी कि फल्गु नदी किनारे किरानी घाट के पास बम रखे गए हैं। पुलिस इसी सूचना पर बम बरामद करने गई थी। दोनों जवानों ने जैसे ही बम डिफ्यूज करने की कोशिश की, अचानक तेज धमाका हुआ। इसमें दोनों जवान बुरी तरह घायल हो गए।
विज्ञापन