फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Bihar: Bollywood star Sonu Sood became an admirer of the art of this young man from Siwan

Bihar: सीवान का यह कलाकार आँख बंदकर बनाता है हू-ब-हू तस्वीर, बॉलीवुड स्टार सोनू सूद भी हो गए हैं इसके मुरीद

Sat, 28 Jan 2023 10:29 AM IST
कृष्ण बल्लभ नारायण न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सीवान
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सीवान Published by: कृष्ण बल्लभ नारायण Updated Sat, 28 Jan 2023 10:29 AM IST
सार

बिहार के सीवान जिले का एक युवक आंख बंद कर चित्र बनाता है। किसी को एक नजर देखकर हूबहू चित्र बनाने में अजमेर आलम माहिर है।उसने एक बच्चे के गाल पर सोनू सूद की तस्वीर बनाई जिसे सोनू सूद ने अपने फेसबुक आईडी से शेयर किया है जो काफी चर्चे में है।

विज्ञापन
Bihar: Bollywood star Sonu Sood became an admirer of the art of this young man from Siwan
सीवान का यह कलाकार आँख बंदकर बनाता है हू-ब-हू तस्वीर, बॉलीवुड स्टार सोनू सूद भी हो गए हैं इसके मुरीद - फोटो : AMAR UJALA DIGITAL

विस्तार

बिहार के सीवान जिले के का एक युवक काफी चर्चे में है। वजह यह है कि उसने काफी कम उम्र में अपने हुनर से अपना नाम कमाया है। हुनर ऐसा कि आंख बंद कर चित्र बनाना हो या किसी को एक नजर देखकर हूबहू चित्र बनाना हो तो अजमेर आलम इस फन में माहिर है। जी हां वह नाम है अजमेर आलम। 22वर्षीय अजमेर आलम सीवान जिले के एक छोटे से गांव पचलखी सुजांव का रहने वाला है। वह तीन भाईयों में सबसे छोटा है। अजमेर के पिता साहेब हुसैन किसान हैं। सबसे बड़े भाई बढ़ई का काम करते हैं जबकि मंझले भाई पिता के साथ मिलकर खेती करते हैं। अजमेर आलम आराध्या चित्रकला से जुड़कर कलाकारी सीखी। बहुत गरीब होने की वजह से वह अपने छोटे से गॉंव में रहकर बहुत ही सीमित संसाधन में चित्रकला से बहुत अधिक नाम कमाया है। 

विज्ञापन


सोनू सूद की तस्वीर बनाकर आया था सुर्खियों में 
कुछ माह पहले अजमेर आलम  ने बॉलीवुड अभिनेता सोनू सूद की तस्वीर बनाई थी ,जो काफी वायरल हुआ था। तस्वीर वायरल होने के बाद जिसके बाद अजमेर आलम को फ़िल्म अभिनेता सोनू सूद ने बुलाया था, और मिलकर हर संभव मदद करने का आश्वासन भी दिया था। अब एक बार फिर अजमेर आलम ने एक बच्चे के गाल पर सोनू सूद की तस्वीर बनाई है जिस तस्वीर को सोनू सूद ने अपने फेसबुक आईडी से शेयर किया है जो काफी चर्चा का विषय बना हुआ है ।
विज्ञापन


कब की है यह तसवीर
अजमेर आलम के द्वारा बच्चों के गाल  पर अभनेता सोनू सूद की तस्वीर बनाता  दिख रहा है। और यह तस्वीर 26 जनवरी के दिन की बताई जा रही है। जहां वह अपने दरवाजे पर फ्री में चित्र बना रहा था वहां वहां क़ई स्कूली बच्चे अपने अपने गाल पर तिरंगा या किसी पसंदीदा अभिनेता का फोटो बनवाकर गणतंत्र दिवस की खुशी का इजहार कर रहे हैं । उसी बीच एक बच्चे के गाल पर अजमेर आलम ने फ़िल्म अभिनेता सोनू सूद की फोटो बना डाली और दूसरी तरफ तिरंगे की ,जिसके बाद चित्रकार अजमेर आलम के दोस्तों ने इसे ट्विटर पर शेयर किया और देखते ही देखते सोनू सूद तक यह वायरल फोटो पहुंची तो फ़िल्म अभनेता ने भी अपने अपने ट्वीटर से अजमेर आलम की फोटो शेयर कर दी,जिसके बाद अजमेर आलम के खुशी का ठिकाना नही रहा और फिर एक बार यह कलाकार चर्चा में बना हुआ है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed