फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Munger Bihar News in Hindi: Blast in house take life of mother and her 6 month son in Munger

Blast in Munger: बिहार के मुंगेर में एक घर में विस्फोट में महिला और 6 माह के बेटे की मौत

Sat, 30 May 2020 02:53 PM IST
Amit Mandal न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंगेर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंगेर Published by: Amit Mandal Updated Sat, 30 May 2020 02:53 PM IST
विज्ञापन
Munger Bihar News in Hindi: Blast in house take life of mother and her 6 month son in Munger
मुंगेर में धमाका - फोटो : ANI

बिहार के मुंगेर जिले में शनिवार तड़के एक घर में हुए भीषण विस्फोट में एक महिला और उसके छह माह के बेटे की मौत हो गई। पुलिस अधीक्षक लिपि सिंह ने बताया कि यह विस्फोट तड़के तीन बजे बरियारपुर बाजार पुल के पास दशरथ साह के घर में हुआ।

विज्ञापन


साह की बेटी रोमा कुमारी (30) और उसके बेटे की इस घटना में मौत हो गई। पुलिस ने बताया कि विस्फोट इतना भीषण था कि बगल के छह घर भी क्षतिग्रस्त हो गए। सिंह ने बताया कि घटना में किसी के घायल होने की खबर नहीं है।
विज्ञापन

 

उन्होंने कहा कि विस्फोट के कारणों के बारे में कुछ भी कहना मुश्किल है क्योंकि जांच जारी है। साथ ही कहा कि श्वान दस्ता और फॉरेन्सिक टीम को मौके से नमूने एकत्र करने के लिए बुलाया गया है।


घटना के बाद, गुस्साए गांव वालों ने भागलपुर-मुंगेर मार्ग जाम कर दिया और मृतक के परिवार के लिए मुआवजा मांगा। प्रशासन अधिकारियों ने उनकी मांग पर विचार करने का आश्वासन दिया जिसके बाद लोगों ने सड़क खाली की।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed