फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Ram Mandir Ayodhya Bihar BJP: bihar bjp will raise fund for ayodhya ram mandir

Ayodhya Ram Mandir: राम मंदिर के लिए बिहार भाजपा जुटाएगी धन, ट्रस्ट को सौंपा जाएगा सारा पैसा

Thu, 03 Dec 2020 03:35 PM IST
अनिल पांडेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना Published by: अनिल पांडेय Updated Thu, 03 Dec 2020 03:35 PM IST
विज्ञापन
Ram Mandir Ayodhya Bihar BJP: bihar bjp will raise fund for ayodhya ram mandir
अयोध्या राम मंदिर फंड: राम मंदिर - फोटो : अमर उजाला
अयोध्या में बन रहे विशाल राम मंदिर के लिए राम मंदिर ट्रस्ट द्वारा पूरे देश से दान जुटाया जा रहा है। इसी कड़ी में अब बिहार भाजपा ने भी अहम फैसला लिया है। इसके तहत तय किया गया कि बिहार भाजपा के नेता लोगों से धन जुटाएंगे, जिसके बाद सारा पैसा राम मंदिर ट्रस्ट को सौंप दिया जाएगा। बता दें कि राम मंदिर निर्माण भाजपा के घोषणा पत्र का प्रमुख मुद्दा रहा है। 
विज्ञापन

मुद्दा बरकरार रखने की चाह

सूत्रों की मानें तो चंदा जुटाने के माध्यम से भाजपा राम मंदिर के मुद्दे को बरकरार रखना चाहती है। दरअसल, बिहार में अगले साल पंचायत चुनाव होने है, जिसमें राम मंदिर के मुद्दे को भुनाने का अनुमान लगाया जा रहा है। सूत्रों के मुताबिक, कुछ दिन पहले भाजपा विधानमंडल की बैठक हुई थी, जिसमें सभी विधायकों और पार्टी पदाधिकारियों से राम मंदिर के लिए धन जुटाने में सहयोग करने के लिए कहा गया।
विज्ञापन

25 दिसंबर तक चलेगा धन्यवाद सम्मेलन

जानकारी के मुताबिक, बिहार विधानसभा चुनाव में मिली जीत से भाजपा काफी उत्साहित है। इसके मद्देनजर पार्टी ने हर विधानसभा क्षेत्र में धन्यवाद सम्मेलन आयोजित करने की तैयारी की है। इसके तहत 3 दिसंबर से 25 दिसंबर तक यह कार्यक्रम लगातार आयोजित किया जाएगा। इस कार्यक्रम के माध्यम से भाजपा के सभी विधायक और नेता आम जनता के प्रति आभार व्यक्त करेंगे। साथ ही, कार्यकर्ताओं को सम्मानित भी किया जाएगा। 
विज्ञापन
विज्ञापन

बैठक में लिया गया यह फैसला

जानकारी के मुताबिक, विधानमंडल दल की बैठक में फैसला किया गया कि सभी विधायक और पार्टी के सभी स्तर के नेता आम जनता के बीच जाकर राम मंदिर के लिए धनराशि जुटाएंगे। साथ ही, सभी नेताओं से अपने स्तर पर भी दान देने की अपील की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed