फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Bihar BJP vice-president Lalbabu Prasad was dropped from a newly constituted party committee

बिहार विधान परिषद में महंगी पड़ी भाजपा नेता को छेड़खानी

Fri, 31 Mar 2017 08:44 AM IST
amarujala.com- Presented by: अमित कुमार
amarujala.com- Presented by: अमित कुमार Updated Fri, 31 Mar 2017 08:44 AM IST
विज्ञापन
Bihar BJP vice-president Lalbabu Prasad was dropped from a newly constituted party committee
- फोटो : facebook

बिहार विधान परिषद में छेड़खानी और भाजपा के दो नेताओं के बीच हुई मारपीट की घटना के बाद बिहार की राजनीति तेज हो गई है। छेड़खानी के आरोपी भाजपा नेता पहले अपने ही दल के विधायक से पिटे और फिर पार्टी के सभी पदों से हटे। वैसे भाजपा ऐसी किसी घटना के घटित होने से इनकार कर रही है।

विज्ञापन


बुधवार को पहले छेड़खानी और फिर मारपीट का मामला बृहस्पतिवार को सत्ता पक्ष की महिलाओं ने दोनों सदनों में आसन के समक्ष उठाया। पूर्व मुख्यमंत्री राबड़ी देवी ने छेड़खानी के आरोपी नेता पर कार्रवाई की मांग की।
विज्ञापन


विधान परिषद के सभापति अवधेश नारायण सिंह ने कहा कि अब तक इस प्रकार के किसी प्रकार की मौखिक या लिखित शिकायत उन्हें नहीं मिली है। ऐसी घटना उनके कार्यकाल के लिए कलंक होगा और वो ऐसा नहीं चाहेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन


भाजपा के विधान पार्षद लाल बाबू प्रसाद पर आरोप है कि उन्होंने बुधवार को परिषद के परिसर में लोजपा की महिला नेता नूतन सिंह के साथ छेड़खानी की। विधान परिषद की सदस्य नूतन सिंह ने इसकी सूचना अपने पति सुपौल से भाजपा विधायक नीरज कुमार बबलू को दी।

परिषद की कार्यवाही खत्म होने के बाद लाल बाबू प्रसाद जैसे ही गलियारे में आए भाजपा विधायक नीरज कुमार बबलू उन पर टूट पड़े। करीब एक दर्जन घूंसे मारने के बाद किसी प्रकार मामले को शांत किया गया। घटना के बाद देर रात तक भाजपा के बड़े नेता के घर दोनों पक्षों की सुनवाई होती रही।  

'अब इग्नोर कीजिए, जो हुआ सो हुआ'

Bihar BJP vice-president Lalbabu Prasad was dropped from a newly constituted party committee

पूरे घटना पर आरोपित लालबाबू प्रसाद का कहना है कि ऐसी कोई घटना नहीं हुई है। वहीं पीड़िता से जब मामले के संबंध में जानने की कोशिश की गई तो उन्होंने केवल इतना कहा कि इसे अब इग्नोर कीजिए, जो हुआ सो हुआ। वैसे भाजपा नेता सुशील कुमार मोदी ने भी इसे बेबुनियाद बताया है। मोदी ने कहा कि इस मामले में मुझे कोई शिकायत नहीं मिली न ही सूचना मिली है।

सूत्रों के अनुसार इस मामले पर मुख्यमंत्री नीतीश कुमार भी नाराज बताए जा रहे हैं। उन्होंने ऐसे तत्वों पर कठोर कार्रवाई की बात कही है। उपमुख्यमंत्री तेजस्वी यादव ने कहा कि ये घटना सदन में हुई है और सभी ने देखा है। सुशील मोदी मामले को दबाने और आरोपी को बचाने का काम कर रहे हैं।

तेजस्वी ने कहा कि लाल बाबू पर केस होना चाहिए क्योंकि एक विधायक महिला के साथ ऐसा व्यवहार होना गलत है। तेजस्वी ने कहा कि किसी और के साथ ऐसा न हो इसलिए हम जांच की मांग करते हैं।

जदयू के सदस्य नीरज कुमार ने कहा कि सदन के 100 साल के इतिहास में पहली बार ऐसी घटना घटी है। एंटी रोमियो स्क्वायड बनाने वाली पार्टी को संज्ञान लेते हुए पहले लालबाबू को पार्टी से हटाना चाहिए। बताया जा रहा है कि लालबाबू प्रसाद पर गाज गिर गई है। उन्हें पार्टी के सभी पदों से हटा दिया गया है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed