फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Bihar: BJP state president Samrat Chaudhary taunted, said- nothing can happen to Nitish and Lalu ji

Bihar : भाजपा के 'सम्राट' ने पद संभालते ही कहा- राज्य में भाजपा का होगा 'चौधरी'...लालू-नीतीश सब्जेक्ट नहीं

Mon, 27 Mar 2023 08:58 PM IST
कृष्ण बल्लभ नारायण न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना Published by: कृष्ण बल्लभ नारायण Updated Mon, 27 Mar 2023 08:58 PM IST
सार

भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष बनने के बाद सम्राट चौधरी आज पटना पहुंचे, जहां उनका भव्य स्वागत हुआ। सम्राट चौधरी ने 'अमर उजाला' से बातचीत में कहा कि बिहार में मैदान खाली है। नीतीश कुमार और लालू प्रसाद का अब कुछ नहीं हो सकता है।

विज्ञापन
Bihar: BJP state president Samrat Chaudhary taunted, said- nothing can happen to Nitish and Lalu ji
भाजपा प्रदेश अध्यक्ष सम्राट चौधरी - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष का पदभार संभालने के बाद सम्राट चौधरी आज पटना पहुंचे तो उनका भव्य स्वागत हुआ। इस दौरान पटना की सड़कें सम्राट चौधरी के पोस्टरों से पट गए। सम्राट चौधरी भाजपा कार्यालय पहुंचते ही अमर उजाला से बातचीत की। उन्होंने कहा कि बिहार में मैदान खाली है। नीतीश कुमार और लालू प्रसाद का कुछ नहीं हो सकता है अब। एक भ्रष्टाचारी हैं और एक ने थका दिया बिहार को। अब भाजपा का कमल खिलेगा। 200 से अधिक सीटें जीतूंगा और 40 के 40 सांसद जीतेंगे।

विज्ञापन


भाजपा का गेम प्लान 
अमर उजाला से बातचीत करते हुए सम्राट चौधरी से जब यह पूछा गया कि आपको प्रदेश अध्यक्ष बनाया गया है, इसके पीछे भाजपा का गेम प्लान क्या है? उन्होंने कहा कि भाजपा बिहार में अपनी जीत सुनिश्चित करे, बस यही तैयारी है। उन्होंने कहा कि भाजपा का बस दो ही मकसद है - संगठन को मजबूत करना और चुनाव जीतना। सम्राट चौधरी को प्रदेश अध्यक्ष बनाने के पीछे क्या कोई जातीय समीकरण है? इसका जवाब देते हुए उन्होंने कहा कि भारतीय जनता पार्टी जाति में भरोसा नहीं करती है, बल्कि यह सिर्फ सबका साथ सबका विकास की बात करती है।
विज्ञापन


मुख्यमंत्री का चेहरा तो नहीं
आज के प्रदेश अध्यक्ष कल मुख्यमंत्री का चेहरा तो नहीं, इस सवाल पर सम्राट चौधरी ने कहा कि मैं एक सामान्य कार्यकर्ता हूं। भारतीय जनता पार्टी का कोई भी मंडल अध्यक्ष केन्द्रीय नेतृत्व तय कर देगा, तो वह भी नीतीश कुमार से अच्छा मुख्यमंत्री होगा। 
विज्ञापन
विज्ञापन


भाजपा का कमल खिलेगा
2024 के चुनाव को लेकर प्रदेश अध्यक्ष सम्राट चौधरी ने कहा कि पूरा फील्ड खाली है। नीतीश और लालू प्रसाद जी का कुछ नहीं हो सकता है अब। एक भ्रष्टाचारी हैं और एक ने थका दिया बिहार को। अब यह दोनों न जनता के लिए सब्जेक्ट बचे हैं और न भाजपा के लिए। अब एकदम भाजपा का कमल खिलेगा। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed