{"_id":"5f3f29c98ebc3e3cc85fa809","slug":"bihar-bjp-says-that-ncp-shivsena-and-congress-leaders-should-apologize-for-taking-sides-of-accused","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sushant Singh Rajput: बिहार भाजपा ने कहा- आरोपी का पक्ष लेने के लिए माफी मांगें एनसीपी, सेना व कांग्रेस नेता","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sushant Singh Rajput: बिहार भाजपा ने कहा- आरोपी का पक्ष लेने के लिए माफी मांगें एनसीपी, सेना व कांग्रेस नेता
Fri, 21 Aug 2020 04:00 PM IST
Jeet Kumar
न्यूज डेस्क, अमर उजाला,पटना
न्यूज डेस्क, अमर उजाला,पटना
Published by: Jeet Kumar
Updated Fri, 21 Aug 2020 04:00 PM IST
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
बिहार प्रदेश भाजपा ने कहा है कि अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत की मौत के मामले में आरोपी का पक्ष लेने के लिए महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री, गृहमंत्री और शिवसेना नेता संजय राउत को सार्वजनिक रूप से माफी मांगनी चाहिए।
विज्ञापन
भाजपा प्रवक्ता निखिल आनंद ने बृहस्पतिवार को यह भी कहा कि इस मामले में महाराष्ट्र सरकार के साथ-साथ मुंबई पुलिस की भी सुप्रीम कोर्ट में पोल खुल गई।
आनंद ने कहा कि 66 दिनों में वहां की सरकार और मुंबई पुलिस ने क्या किया। अब राज्य के मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे, शिवसेना नेता संजय राउत, एनसीपी और कांग्रेस नेताओं को आरोपियों को बचाने के लिए लोगों से माफी मांगनी चाहिए।
विज्ञापन
सुप्रीम कोर्ट का फैसला आने के बाद राउत और राज्य के गृहमंत्री अनिल देशमुख के बयान को उन्होंने दुर्भाग्यपूर्ण बताया। उन्होंने कहा कि महाराष्ट्र सरकार ने इस मामले को राजनीतिक रंग देने की कोशिश की है।
विज्ञापन