{"_id":"65f7de2b321e6f5c6202d72e","slug":"bihar-bjp-leader-nityanand-raj-said-there-is-no-problem-in-seat-sharing-in-nda-pm-modi-2024-03-18","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bihar : केंद्रीय मंत्री बोले- सीट शेयरिंग में कोई दिक्कत नहीं, स्वामी विवेकानंद का सपना पूरा कर रहे पीएम मोदी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bihar : केंद्रीय मंत्री बोले- सीट शेयरिंग में कोई दिक्कत नहीं, स्वामी विवेकानंद का सपना पूरा कर रहे पीएम मोदी
Mon, 18 Mar 2024 11:54 AM IST
आदित्य आनंद
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुजफ्फरपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुजफ्फरपुर
Published by: आदित्य आनंद
Updated Mon, 18 Mar 2024 11:54 AM IST
सार
केंद्रीय गृह राज्य मंत्री ने कहा कि राजद के नेता और महागठबंधन के लोग भ्रम पैदा करने का काम करते हैं। यह लोग चाहते हैं कि देश में गरीबी नहीं मिटे। यह लोग परिवारवाद और भ्रष्टाचार की राजनीति करने वालों में से एक हैं।
विज्ञापन
नमो हैट्रिक टी-शर्ट लॉन्च करते भाजपा नेता।
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
मुजफ्फरपुर में पहुंचे केंद्रीय गृह राज्य मंत्री नित्यानंद राय ने कहा पीएम मोदी ने स्वामी विवेकानंद का 21वीं सदी का सपना पूरा कर दिया है। अगर नरेंद्र मोदी देश के प्रधानमंत्री नहीं बनते तो स्वामी जी का सपना कभी पूरा नहीं होता। भारत आज त्रासदी, गरीबी, बेबसी और परिवारवाद से मुक्त नहीं होता। अब देश का बच्चा-बच्चा पीएम मोदी को पसंद करता है। नित्यानंद राय ने दावा कि अब मुस्लिम समुदाय के लोगों में भी पीएम मोदी लोकप्रिय बन गए हैं इसलिए वह भी मोदी का नारा लगाते हुए थकते नहीं हैं।
विज्ञापन
तंग आकर सीएम नीतीश ने भाजपा का दामन को थाम लिया
दरअसल, वरीय नेता भाजपा के युवा मोर्चा द्वारा आयोजित नमो हैट्रिक टी शर्ट लॉन्चिंग के मौके पर पहुंचे थे। इस दौरान उन्हेांने महागठबंधन पर जमकर हमला बोला। कहा कि राजद के नेता और महागठबंधन वाले भ्रम पैदा करने वाले लोग हैं। यह लोग चाहते हैं कि देश में गरीबी नहीं मिटे। यह लोग परिवारवाद और भ्रष्टाचार की राजनीति करने वालों में से एक हैं। अपराधी को संरक्षण देने वाले लोग हैं। इसलिए तंग आकर सीएम नीतीश कुमार ने भाजपा का दामन को थाम लिया। हमारी नौकरी की बुनियाद और प्लान पर यह लोग दावा करते हैं।यह कुछ और नहीं बल्कि आम आदमी के बीच में जाकर भ्रम पैदा करने वाले लोग हैं। सीएम नीतीश कुमार वक्त रहते निकल गए और हमारे साथ आ गए तो अब तेजस्वी यादव कहते है कि हम चाचा को ले गए। असलियत यह थी चाचा तंग आ गए थे इसलिए उन्होंने इनलोगों से मुक्ति ले लिया।
विज्ञापन
युवा भी पीएम नरेंद्र मोदी को पसंद करने लगे हैं
केंद्रीय गृह राज्य मंत्री ने कहा कि पीएम नरेंद्र मोदी, स्वामी विवेकानंद द्वारा 21वीं सदी में नए भारत को लेकर की गई भविष्यवाणी को पूरा कर रहे हैं। अगर पीएम मोदी नहीं बनते तो भारत का स्वामी विवेकानंद जी का देखा गया वह सपना कभी पूरा नहीं होता। यही नहीं दोनों का नाम नरेंद्र है इसलिए आज सपना पूरा हुआ है। अगर पीएम नहीं बनते तो देश की तस्वीर कुछ और ही होती। पीएम मोदी ने उस सपना को पूरा करके देश को दिशा और दशा दोनों दिया है। आज देश का बच्चा बच्चा ही नहीं बल्कि युवा भी पीएम नरेंद्र मोदी को पसंद करने लगे हैं।
विज्ञापन