{"_id":"5ffb83288ebc3e2e691576f6","slug":"bihar-bjp-incharge-bhupendra-yadav-has-said-that-after-kharmas-there-is-a-break-in-rjd","type":"story","status":"publish","title_hn":"भूपेंद्र यादव बोले, खरमास के बाद राजद में टूट तय","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
भूपेंद्र यादव बोले, खरमास के बाद राजद में टूट तय
Mon, 11 Jan 2021 04:13 AM IST
Jeet Kumar
पीटीआई, पटना
पीटीआई, पटना
Published by: Jeet Kumar
Updated Mon, 11 Jan 2021 04:13 AM IST
विज्ञापन
भाजपा नेता भूपेंद्र यादव
- फोटो : ANI
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बिहार भाजपा के प्रभारी भूपेंद्र यादव ने कहा है कि खरमास के बाद राजद में टूट तय है। राजद में परिवारवाद के खिलाफ पार्टी के कार्यकर्ता और नेता आवाज उठाने लगे हैं। उन्होंने कहा कि बिहार में एनडीए पूरी तरह से एकजुट है और आगामी पांच वर्षों तक नीतीश कुमार के नेतृत्व में भाजपा बिहार के विकास को आगे बढ़ाती रहेगी। यादव ने कहा कि बिहार की जनता ने भाजपा और जदयू की सरकार को चुना जिसका नतीजा सबके सामने है।
विज्ञापन
उन्होंने कहा कि तेजस्वी यादव भले ही मुख्यमंत्री और उपमुख्यमंत्री का आवास घेरने की चेतावनी दे रहे हो लेकिन हकीकत यह है कि पूरे कोरोनाकाल के दौरान खुद नेता प्रतिपक्ष गायब रहे। राजद को इसके लिए जनता से माफी मांगनी चाहिए।
विज्ञापन
मांझी ने इशारों में कहा, भाजपा ने नीतीश के खिलाफ साजिश रची
विधानसभा चुनाव में जदयू को कम सीट आने पर जदयू के नेताओं ने कार्यकारिणी की बैठक में खुलकर भाजपा की भूमिका का आरोप लगाया। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने कहा था कि पता नहीं दोस्त कौन है और दुश्मन कौन। जदयू के बाद अब जीतन राम मांझी ने भी भाजपा की भूमिका पर सवाल खड़े किए हैं।
विज्ञापन
मांझी ने रविवार को ट्वीट कर कहा कि राजनीति में गठबंधन धर्म को निभाना अगर सीखना है तो नीतीश कुमार से सीखा जा सकता है। गठबंधन में शामिल दल के आंतरिक विरोध और साजिशों के बावजूद उनका सहयोग करना नीतीश कुमार को राजनीतिक तौर पर महान बनाता है। नीतीश के जज्बे को मैं सलाम करता हूं। मांझी ने इशारों में जता दिया कि भाजपा ने नीतीश के खिलाफ साजिश रची, फिर भी वह सहयोग करते रहे।
भूपेंद्र यादव जिस दिन चाहेंगे, राजद का भाजपा में विलय हो जाएगा : जदयू नेता
बिहार में सियासी खींचतान जारी है। हर पार्टी एक दूसरे को तोड़ने का दावा कर रहा है। राजद ने कहा था कि सत्ताधारी जदयू के कई विधायक टूटने के लिए तैयार हैं। वहीं अब बिहार में भाजपा के प्रभारी भूपेंद्र यादव के ‘खरमास के बाद तेजस्वी अपनी पार्टी बचाने में जुटें’ वाले बयान से सियासत काफी गरमा गई है।
भूपेंद्र यादव के बयान पर जदयू नेता ललन सिंह ने कहा, जिस दिन भूपेंद्र यादव चाह लेंगे उसी दिन राजद का भाजपा में विलय हो जाएगा। ललन सिंह ने कहा कि टूटने की बात तो कम है, यदि भूपेंद्र यादव वाकई चाह लें तो राजद का भाजपा में विलय हो जाएगा। पत्रकारों ने जब उनसे पूछा कि क्या जदयू की नजर कांग्रेस के विधायकों पर है? इस पर उन्होंने कहा, नहीं, हमारी नजर केवल बिहार के विकास पर है, किसी दल को तोड़ने पर नहीं।