{"_id":"60af05f5d5164d13343a05e1","slug":"bihar-bjp-chief-slams-baba-ramdev-for-diatribe-against-allopathic-medicine","type":"story","status":"publish","title_hn":"एलोपैथ बनाम रामदेव: बिहार भाजपा अध्यक्ष ने कसा तंज, वह योगी नहीं, योग का कोका कोला हैं","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
एलोपैथ बनाम रामदेव: बिहार भाजपा अध्यक्ष ने कसा तंज, वह योगी नहीं, योग का कोका कोला हैं
Thu, 27 May 2021 08:07 AM IST
दीप्ति मिश्रा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना
Published by: दीप्ति मिश्रा
Updated Thu, 27 May 2021 08:07 AM IST
सार
पश्चिम चंपारण से कई बार सांसद रहे जायसवाल ने एलोपैथ चिकित्सा पद्धति पर टिप्पणी को लेकर आईएमए और बाबा रामदेव के बीच चल रही तनातनी के संबंध में फेसबुक पर एक पोस्ट किया। उन्होंने चुटकी लेते हुए बाबा रामदेव को 'योगी नहीं, योग का कोका कोला’’ बताया।
विज्ञापन
संजय जायसवाल (फाइल फोटो)
- फोटो : सोशल मीडिया
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
बिहार भाजपा अध्यक्ष डॉक्टर संजय जायसवाल ने एलोपैथ चिकित्सा पद्धति पर टिप्पणी को लेकर बाबा रामदेव की खिंचाई की। उन्होंने चुटकी लेते हुए बाबा रामदेव को 'योगी नहीं, योग का कोका कोला’’ बताया।
विज्ञापन
पश्चिम चंपारण से कई बार सांसद रहे जायसवाल ने एलोपैथ चिकित्सा पद्धति पर टिप्पणी को लेकर आईएमए और बाबा रामदेव के बीच चल रही तनातनी के संबंध में बुधवार को फेसबुक पर एक पोस्ट किया। इस पोस्ट में जायसवाल ने कहा कि विगत कुछ दिनों से एक अजीब प्रतियोगिता देख रहा हूं। हर बेतुकी बात का जवाब देना आवश्यक नहीं होता है। ज्यादा बोल कर आप किसी को जरूरत से ज्यादा तवज्जो देने लगते हैं। अभी आईएमए भी ऐसा ही कर रहा है।
विज्ञापन
कहा- योग गुरु हैं पर योगी नहीं
जायसवाल ने लिखा, ''बाबा रामदेव एक अच्छे योग गुरु जरूर हैं पर योगी नहीं हैं। योग के प्रति उनके ज्ञान पर कोई सवाल नहीं उठा सकता, लेकिन योगी उसको कहते हैं जो अपने मस्तिष्क समेत सभी इंद्रियों पर काबू पा ले। योग जीवन में बहुत आवश्यक है क्योंकि यह आपको निरोग रखता है पर योग चिकित्सा पद्धति नहीं है। हजारों वर्षों से हमारे यहां इलाज के लिए चरक संहिता और सुश्रुत की शल्य क्रिया ही चलती थी, कोई योग गुरु नहीं चलते थे।''
विज्ञापन
उन्होंने बाबा रामदेव पर चुटकी लेते हुए कहा कि बाबा रामदेव को मैं मजाक में योग का कोका कोला बोलता हूं। हमारे यहां ठंडे पेय के रूप में सदियों से शिकंजी और ठंडई का इस्तेमाल होता रहा है। पर अब हर घर में कोको कोला और पेप्सी ने जगह बना ली है। उसी प्रकार भारतवर्ष में हजारों अति विशिष्ट योग साधक रहे हैं, जिन्होंने भारतीय संस्कृति एवं जीवन प्रणाली में मूलभूत परिवर्तन किए हैं पर योग को घर-घर पहुंचाने मे बाबा रामदेव के योगदान को नकारा नहीं जा सकता है।
आईएमए से की अपील, कहा- लोगों को ज्यादा तवज्जो न दें
प्रदेश भाजपा अध्यक्ष ने कहा, ‘‘मैं अपने आईएमए के सभी मित्रों से अपील करता हूं कि कृपया हम निरर्थक बातों में प्रतियोगिता कर अपने वर्षों की साधना को बर्बाद नहीं करें। ज्यादा बोल कर आप किसी को जरूरत से ज्यादा तवज्जो न दें। उन सभी मेडिकल चिकित्सकों जिन्होंने इस करोना काल में जान गंवाई है, उनको यही सच्ची श्रद्धांजलि होगी।’’