फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Bihar BJP chief Sanjay Jaiswal said false claims of anti incumbency Nitish will continue as chief minister

बिहार भाजपा के अध्यक्ष बोले- सत्ता विरोधी लहर के दावे झूठे, नीतीश मुख्यमंत्री बने रहेंगे

Wed, 11 Nov 2020 05:01 PM IST
दीप्ति मिश्रा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना Published by: दीप्ति मिश्रा Updated Wed, 11 Nov 2020 05:01 PM IST
विज्ञापन
Bihar BJP chief Sanjay Jaiswal said false claims of anti incumbency Nitish will continue as chief minister
Bihar BJP chief Sanjay Jaiswal - फोटो : ANI

बिहार भाजपा अध्यक्ष संजय जयसवाल ने बुधवार को कहा कि एनडीए की जीत ने राज्य में सत्ता विरोधी लहर के दावों को नकार दिया है। नीतीश कुमार पहले की तरह प्रदेश के मुख्यमंत्री बने रहेंगे। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन


जयसवाल ने विधानसभा चुनावों में एनडीए की जीत के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की कल्याणकारी नीतियों को श्रेय दिया। उन्होंने कहा कि इस जीत ने सत्ता विरोधी लहर के दावों को नकार दिया है। साथ ही उन्होंने स्पष्ट किया कि नीतीश कुमार बिहार में एनडीए के नेतृत्व में मुख्यमंत्री बने रहेंगे। उन्होंने कहा कि भाजपा की सीटें बढ़ने से राज्य में सत्तारूढ़ गठबंधन की गतिशीलता पर कोई प्रभाव नहीं पड़ेगा।


 


संजय जयसवाल ने कहा कि सौ फीसदी निश्चित है कि नीतीश कुमार बिहार के मुख्यमंत्री बने रहेंगे। हम सामूहिक सहयोग से बिहार के विकास के लिए काम करेंगे। जयसवाल ने कहा, 'चौथा कार्यकाल जीतना बहुत बड़ी बात होती है। हम जीत गए हैं। यह साबित करता है कि सब कुछ ठीक था। यह बहुत दुर्लभ है कि आप लगातार चौथे कार्यकाल के लिए चुने जाएं।'
बिहार में एनडीए की जीत का पूरा श्रेय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को जाता है। उनके द्वारा गरीबों के लिए किए गए काम को जाता है। उन्होंने लोगों को बिजली, रसोई गैस सिलेंडर, शौचालय की सुविधाएं मुहैया कराईं। इतना ही करोना संकट में आठ महीने तक मुफ्त राशन मुहैया कराया। ये सभी कारण हैं कि जनता ने बिहार में एनडीए को चुना है। 



चिराग ने एनडीए का नुकसान किया
चिराग पासवान को लेकर पूछ गए सवाल पर जयसवाल ने कहा कि लोक जनशक्ति पार्टी (लोजपा) ने कई सीटों पर एनडीए खासकर जदयू को नुकसान पहुंचाया है। जयसवाल ने दावा किया कि अगर लोजपा अलग चुनाव नहीं लड़ती तो राघोपुर विधानसभा क्षेत्र में एनडीए का प्रत्याशी राजद नेता तेजस्वी यादव को हरा देता। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed