फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Bihar BJP attacks Abdul Bari Siddiqui lipstick statement says these are people with distorted mentality

Bihar: अब्दुल बारी सिद्दीकी के लिपस्टिक वाले बयान पर BJP का हमला, कहा- ये विकृत मानसिकता वाले लोग

Sat, 30 Sep 2023 04:07 PM IST
अरविंद कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वैशाली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वैशाली Published by: अरविंद कुमार Updated Sat, 30 Sep 2023 04:07 PM IST
सार

राजद नेता अब्दुल बारी सिद्दीकी के बयान को लेकर बिहार विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष विजय सिन्हा ने जवाब दिया है। उन्होंने कहा, ये विकृत मानसिकता वाले लोग हैं। दरअसल, बारी ने कहा था कि महिला आरक्षण के नाम पर लिपस्टिक और बॉब कट वाली आ जाएंगी। महिला के नाम पर बॉब कट और लिपिस्टिक वाली संसद पहुंच जाएंगी।

विज्ञापन
Bihar BJP attacks Abdul Bari Siddiqui lipstick statement says these are people with distorted mentality
नेता प्रतिपक्ष विजय सिन्हा - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री लालू प्रसाद यादव की आरजेडी के सीनियर नेता ने महिला आरक्षण को लेकर विवादित बयान दिया है। मुजफ्फरपुर जिले में पहुंचे राजद के सीनियर नेता अब्दुल बारी सिद्दीकी ने कहा, पाउडर, लिपिस्टिक लगाने वाली और बॉब-कट हेयर स्टाइल वाली महिलाएं, महिला आरक्षण विधेयक के नाम पर आगे आएंगी, जिससे पिछड़े समुदाय की महिलाओं का हक मारा जाएगा। इसको लेकर बिहार नेता प्रतिपक्ष विजय सिन्हा ने पलटवार किया है।

विज्ञापन


नेता प्रतिपक्ष विजय सिन्हा वैशाली जिले के बिदुपुर में हुए गोलीकांड के बाद मृतक के परिवार वालों से मिलने पहुंचे थे। जहां पर अब्दुल बारी सिद्दीकी पर नेता प्रतिपक्ष ने हमला बोला है। सिन्हा ने कहा कि यह महिलाओं का अपमान है। यह विकृत मानसिकता वाले लोग हैं, जिस महिला को हम शक्ति स्वरूप माता बहन के रूप में सम्मान देते हैं। उसके प्रति इस तरह की भावना व्यक्त करने वाले लोगों की मानसिकता साफ बताती है कि ये ऐसे जमात हैं, जो भारत के शक्ति का अपमान कर रहे हैं। 
विज्ञापन


दरअसल, सिन्हा ने बिहार के मुख्यमंत्री और उप मुख्यमंत्री पर भी हमला बोला है। विजय सिन्हा ने कहा है कि मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के नालंदा और उप मुख्यमंत्री तेजस्वी यादव के राघोपुर क्षेत्र में लगातार हत्याएं हो रही हैं। जब मुख्यमंत्री और उप मुख्यमंत्री का क्षेत्र ही सुरक्षित नहीं है तो बिहार की जनता क्या सुरक्षित रहेगी। बिहार के मुख्यमंत्री-उप मुख्यमंत्री को अपने-अपने क्षेत्र में ध्यान देने की जरूरत है। लगातार वैशाली जिले में हत्या का दौर जारी है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed