फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Bihar BJP attacked RJD, JDU and Nitish Kumar, Assembly; opposition does not go to the New Parliament Building

Bihar News : सदन का सत्र नहीं, लेकिन भाजपा के MLA-MLC पहुंच गए विधानसभा; वजह है दिल्ली का कार्यक्रम

Fri, 26 May 2023 01:17 PM IST
आदित्य आनंद न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना Published by: आदित्य आनंद Updated Fri, 26 May 2023 01:17 PM IST
सार

भाजपा नेता का कहना है कि सीएम नीतीश कुमार समेत पूरा विपक्ष आज नए संसद भवन के उद्घाटन पर विरोध कर रहा है। वह जरा बताएं कि सीएम नीतीश कुमार ने कैसे बिहार विधान मंडल के विस्तारित भवन का उद्घाटन कर दिया।

विज्ञापन
Bihar BJP attacked RJD, JDU and Nitish Kumar, Assembly; opposition does not go to the New Parliament Building
विधान मंडल परिसर में तैनात सुरक्षाकर्मी। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

आज भाजपा के सभी विधायक और एमएससी बिहार विभान मंडल के विस्तारित भवन के शिलापट्ट के सामने पहुंचे हैं। भाजपा नेता धरना पर बैठे हैं। उनका कहना है कि सीएम नीतीश कुमार समेत पूरा विपक्ष आज नए संसद भवन के उद्घाटन पर विरोध कर रहा है। वह जरा बताएं कि सीएम नीतीश कुमार ने कैसे बिहार विधान मंडल के विस्तारित भवन का उद्घाटन कर दिया। उस समय उनके संविधान का ज्ञान कहां गया। उस वक्त उन्होंने तत्कालीन राज्यपाल से उद्घाटन क्यों नहीं करवाया। इधर, विधान मंडल में भाजपा नेताओं के पहुंचने से पहले ही भारी संख्या में सुरक्षाकर्मी तैनात कर दिए गए हैं। 

विज्ञापन


भाजपा ने कहा- यह दोहरी मानसिकता नहीं चलेगी
नेता प्रतिपक्ष विजय सिन्हा ने मुख्यमंत्री नीतीश कुमार पर आरोप लगाया कि आपके विस्तारित भवन दलित विरोध मानसिका झलक रहा है। आप किसी भी कार्यक्रम में नेता प्रतिपक्ष या विधानसभा अध्यक्ष को न्यौता नहीं भेजते हैं। संविधान के प्रति आपकी यह दोहरी नीति क्यों है, इसे स्पष्ट करना चाहिए।  सम्राट चौधरी ने कहा कि आज हमलोगों ने एक मिनट का मौन कार्यक्रम था। जहां पर मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने उद्घाटन कार्यक्रम किया, वहां पर राज्यपाल महोदय को नहीं बुलाया गया। नीतीश कुमार जी बताना चाहिए कि जब देश में पहली आदिवासी महिला राष्ट्रपति बनीं थी तो क्या आपके सहयोगी दल राजद ने वोट किया था। यह दोहरी मानसिकता नहीं चलेगी। भाजपा इसका विरोध करती है। 
विज्ञापन

 
नए और विस्तारित भवन में फर्क नहीं जानते भाजपा वाले
वहीं इस मामले में राजद प्रवक्ता मृत्युंजय तिवारी का कहना है कि विस्तारित भवन और नए भवन में अंतर है। क्या भाजपा इतना भी फर्क नहीं समझ रही है। मुख्यमंत्री ने विस्तारित भवन का उद्घाटन किया था। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी नए संसद भवन का उद्घाटन करने जा रहे हैं। इसका उद्घाटन राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू से क्यों नहीं करवाया जा रहा है। लोकतंत्र का मंदिर होता है संसद लेकिन भाजपा वालों को इसका ध्यान नहीं। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed