{"_id":"5d58d0078ebc3e89666d2436","slug":"bihar-bike-borne-assailants-shot-two-people-including-nsui-district-president-both-are-critical","type":"story","status":"publish","title_hn":"बिहार में एनएसयूआई अध्यक्ष को बाइक सवार बदमाशों ने मारी गोली, हालत गंभीर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बिहार में एनएसयूआई अध्यक्ष को बाइक सवार बदमाशों ने मारी गोली, हालत गंभीर
Sun, 18 Aug 2019 09:41 AM IST
Sneha Baluni
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आरा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आरा
Published by: Sneha Baluni
Updated Sun, 18 Aug 2019 09:41 AM IST
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
बिहार के आरा में बाइक सवार बदमाशों ने दो लोगों की गोली मारकर हत्या कर दी है। जिसमें से एक नेशनल स्टूडेंट यूनियन ऑफ इंडिया (एनएसयूआई) के जिला अध्यक्ष मनीष कुमार सिंह शामिल हैं। दोनों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। जहां उनकी हालत गंभीर बताई जा रही है। बताया जा रहा है कि दोनों को चार-चार गोली लगी हैं। घटना नवादा थाना क्षेत्र के डीएम कोठी रोड पर घटित हुई।
विज्ञापन
Bihar: Two people including National Students' Union of India(NSUI) district president Manish Kumar Singh shot at by bike borne assailants in Arrah, both admitted to hospital in critical condition. pic.twitter.com/1jJpdh2eD1
— ANI (@ANI) August 18, 2019विज्ञापन
जानकारी के अनुसार एनएसयूआई के जिलाध्यक्ष मनीष सिंह को पहले से हत्या की आशंका थी। इसे लेकर मनीष ने दो दिन पहले नवादा थाने में सुरक्षा मुहैया कराने के लिए आवेदन दिया था। रविवार सुबह लगभग नौ बजे वह अपने दो साथियों अप्पू और ओम सिंह के साथ रिसीविंग लेने थाना जा रहे थे। तभी बाइक सवार तीन बदमाशों ने उन्हें रोका और ताबड़तोड़ फायरिंग शुरू कर दी। गोली लगने के कारण तीनों बाइक से नीचे गिर गए।
विज्ञापन
स्थानीय लोगों ने बताया कि अपराधियों ने मनीष और अप्पू को टारगेट करके गोली मारी है। लोगों ने उन्हें दूसरे वाहन से अस्पताल पहुंचाया और पुलिस को घटना की जानकारी दी। घटना की जानकारी मिलने पर पुलिस मोके पर पहुंची। पुलिस का कहना है कि शुरुआती जांच में पता चला है कि अपराधियों ने जमीन विवाद में इस घटना को अंजाम दिया है। परिवारवालों और स्थानीय लोगों से इसके बारे में पूछताछ की जा रही है। अपराधियों को पकड़ने के लिए पुलिस कई स्थानों पर छापेमारी कर रही है।