फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Bihar : Bihar Police investigation three members of solver gang of Bihar constable recruitment exam arrested.

Bihar News : बिहार सिपाही भर्ती परीक्षा के सॉल्वर गैंग के तीन सदस्य गिरफ्तार, दो अन्य की तलाश में जुटी पुलिस

Mon, 12 Aug 2024 03:30 AM IST
कृष्ण बल्लभ नारायण न्यूज़ डेस्क, अमर उजाला, सारण
न्यूज़ डेस्क, अमर उजाला, सारण Published by: कृष्ण बल्लभ नारायण Updated Mon, 12 Aug 2024 03:30 AM IST
सार

Bihar : सिपाही भर्ती परीक्षा के सॉल्वर गैंग की जांच में पुलिस ने तीन सदस्यों को गिरफ्तार किया है। दो अन्य आरोपियों की तलाश हो रही है। उनके  घर से कई अभ्यर्थियों का ओरिजनल शैक्षणिक प्रमाण पत्र, ब्लैंक चेक, ब्लुटूथ और एक की- पैड मोबाइल बरामद हुआ हैं।

विज्ञापन
Bihar : Bihar Police investigation three members of solver gang of Bihar constable recruitment exam arrested.
गिरफ्तार आरोपी - फोटो : अमर उजाला डिजिटल

विस्तार

बिहार सिपाही भर्ती परीक्षा के सॉल्वर गैंग की जांच में मढ़ौरा और नगरा थाना क्षेत्र से तीन सदस्यों को गिरफ्तार किया गया है। इस संबंध में सारण के पुलिस अधीक्षक डॉ कुमार आशीष के दिशा  निर्देश में सदर अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी डॉ राजकिशोर सिंह के नेतृत्व में एसआईटी की टीम ने नगरा थाना क्षेत्र के बन्नी गांव से दो युवक और मढ़ौरा थाना क्षेत्र के बहुआरापट्टी गांव से एक युवक को हिरासत लेने के बाद पूछताछ कर जेल भेज दिया है। एक दिन पूर्व खैरा थाना क्षेत्र के धोबवल गांव से बिहार पुलिस सिपाही भर्ती परीक्षा के सॉल्वर गैंग के एक सदस्य को पुलिस ने गिरफ्तार किया था। गिरफ्तार व्यक्ति धोबवल गांव निवासी बिनोद सिंह बताए गए थे। हालांकि इनके दो अन्य सहयोगी साथी प्रिंस सिंह व सुमन राय की तलाश में है। हालांकि फिलहाल अभी फरार बताए जा रहे है।

विज्ञापन


इलेक्ट्रोनिक्स डिवाइस हुआ बरामद 
पुलिस का कहना है कि सारण जिले में सॉल्वर गैंग सक्रिय रूप से कार्य कर रहा हैं। इसी कड़ी में गुप्त सूचना के आधार पर खैरा थाना क्षेत्र के धोबवल गांव से एक दिन पहले बिनोद सिंह को गिरफ्तार किया गया है। लेकिन इसके आलावा तीन दिन पूर्व भगवान बाजार थाना क्षेत्र अंतर्गत सॉल्वर गैंग के तीन सदस्यों को सारण पुलिस ने गिरफ्तार किया था। खैरा थाना क्षेत्र के धोबवल गांव से गिरफ्तार बिनोद सिंह और फरार प्रिंस सिंह के घर से कई अभ्यर्थियों का ओरिजनल शैक्षणिक प्रमाण पत्र, ब्लैंक चेक, ब्लुटूथ और एक की- पैड मोबाइल को भी पुलिस ने बरामद किया हैं। अभ्यर्थियों का हस्ताक्षर किया हुआ चेक भी मिला है। जिसको लेकर पूछताछ की गई है। पुलिस का कहना हैं कि दोनों गैंग अलग - अलग है या एक साथ काम किया जा रहा था। वही पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर नगरा थाना क्षेत्र के बन्नी गांव और मढ़ौरा थाना क्षेत्र के बहुआरापट्टी गांव में छापेमारी कर तीन नए युवकों को हिरासत में लिया है जिससे सघन पूछताछ करने के बाद छपरा जेल भेज दिया गया है। नगरा थाना क्षेत्र के बन्नी गांव से हिरासत में लिए युवक का नाम अशोक मिश्रा का पुत्र रजनीश मिश्रा और रणधीर मिश्रा बताया जा रहा है। दोनों रिश्ते में सगे भाई है। जबकि इन लोगो के निशानदेही पर मढ़ौरा थाना क्षेत्र के बहुआरा पट्टी गांव से एक युवक को गिरफ्तार किया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed