फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Bihar: Bihar government minister Hari Sahni in support of BJP MLA, said- Taking up arms is not wrong, Sanatan

Bihar: भाजपा विधायक के समर्थन में बिहार सरकार के मंत्री, कहा- सनातन की रक्षा के लिए शस्त्र उठाना गलत नहीं

Sat, 05 Oct 2024 12:28 PM IST
आदित्य आनंद न्यूज डेस्क, अमर उजाला, दरभंगा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, दरभंगा Published by: आदित्य आनंद Updated Sat, 05 Oct 2024 12:28 PM IST
सार

बिहार सरकार के मंत्री सहनी ने विधायक मिथिलेश कुमार का समर्थन करते हुए कहा कि धर्म की रक्षा के लिए किया गया हिंसा गलत नहीं है। हमारे जितने भी देवता हैं उनके हाथों में शास्त्र और शस्त्र दोनों होता है।

विज्ञापन
Bihar: Bihar government minister Hari Sahni in support of BJP MLA, said- Taking up arms is not wrong, Sanatan
मीडिया से मुखातिब होते मंत्री हरि सहनी - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

सीतामढ़ी में भाजपा विधायक मिथिलेश कुमार के दुर्गा पूजा पंडालों में जाकर तलवार और रामायण बांटे जाने का समर्थन में बिहार के अतिपिछड़ा कल्याण मंत्री हरि सहनी उतर गए हैं। उन्होंने कहा कि कहा कि अगर धर्म और सनातन देश और राज्य की रक्षा के लिए हमें भी तलवार चलाने की जरूरत पड़ी तो चलाएंगे। वहीं उन्होंने राजद द्वारा हिंसा फैलाने का आरोप लगाने के आरोप पर कहा कि यह वही लोग बोल रहे हैं, जिनकी पार्टी हिंसा की जन्मदाता है। आप बताइए कि कोई दूसरा व्यक्ति ने नहीं कहा था, बल्कि कोर्ट ने जंगलराज की बात कही थी। 
विज्ञापन


विधायक ने कोई गलत कार्य नहीं किया
दरभंगा में पत्रकारों से बातचीत करते हुए बिहार सरकार के मंत्री सहनी ने विधायक मिथिलेश कुमार का समर्थन करते हुए कहा  कि धर्म की रक्षा के लिए किया गया हिंसा गलत नहीं है। हमारे जितने भी देवता हैं उनके हाथों में शास्त्र और शस्त्र दोनों होता है। आप देख लीजिए भगवान श्रीकृष्ण हो माता दुर्गा हो या अन्य देवी देवताओं के हाथों में शस्त्र और शास्त्र दोनो देखा जा सकता है। भगवान ने भी अपनी रक्षा के लिए शस्त्र का उपयोग किया था। हमलोग को भी अगर अपने धर्म देश और राज्य की रक्षा के लिए शस्त्र और शास्त्र उठाना पड़ेगा कोई गलत नहीं होगा। इसलिए हमारे सीतामढ़ी के विधायक ने जो तलवार और रामायण बांटी है हम और देश के हर सनातनी उसका समर्थन करते है उन्होंने कोई गलत कार्य नहीं किया है। 
विज्ञापन


खुद हिंसा जंगलराज के जन्मदाता रहे हैं
राजद पर हमला करते हुए मंत्री ने कहा कि यह उस पार्टी के लोग बोल रहे हैं जो खुद हिंसा जंगलराज के जन्मदाता रहे हैं। वर्तमान समय मे देख लीजिए राजद को भाजपा या किसी दूसरी पार्टी ने नही जंगलराज की बात नहीं कही थी। बल्कि बिहार यूपी हो रही घटनाओं को देखकर कोर्ट ने जंगलराज की बात कही थी। जिस पार्टी के कार्यकाल में अदालत ने जंगलराज की उपमा दिया था उस पार्टी के कार्यकर्ता या नेता भाजपा नेता क्या बूथ स्तर के कार्यकर्ताओं को क्या संदेश देंगे वह इस लायक नहीं है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed