फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Bihar: Bihar government gave Rs 25 crore to municipal bodies, Nitin Naveen said these things regarding Chhath

Bihar: नीतीश सरकार ने नगर निकायों को दी 25 करोड़ की राशि, छठ को लेकर मंत्री नितिन नवीन ने कहीं यह बातें

Fri, 25 Oct 2024 03:19 PM IST
आदित्य आनंद न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना Published by: आदित्य आनंद Updated Fri, 25 Oct 2024 03:19 PM IST
सार

Patna News: मंत्री नितिन नवीन ने कहा कि छठ पूजा को लेकर पटना समेत सभी नगर निकाय को राशि अवंटित की गयी है, जिसमें पटना नगर निगम को 12 करोड़ और अन्य 18 नगर निगम को कुल एक करोड़ 80 लाख की राशि की स्वीकृति दी गयी है।

विज्ञापन
Bihar: Bihar government gave Rs 25 crore to municipal bodies, Nitin Naveen said these things regarding Chhath
मंत्री नितिन नवीन, विधायक अरुण सिन्हा, मेयर सीता साहू और सचिव अभय सिंह - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

नगर विकास एवं आवास मंत्री नितिन नवीन द्वारा छठ घाटों को लेकर चल रही तैयारियों की जानकारी ली गयी। वहीं, उन्होंने छठ व्रतियों को पूजा के दौरान कोई असुविधा ना हो इसके लिए प्रदेश भर के नगर निकायों को विभाग की ओर से 25 करोड़ रुपए की राशि की स्वीकृति दी। इस राशि की मदद से सभी घाटों पर बेरिकेडिंग, शौचालय, चेंजिंग रूम, स्ट्रीट लाइट, वॉच टॉवर, समेत अन्य आवश्यक कार्य करने का निर्देश मंत्री द्वारा दिया गया। उन्होंने कहा कि छठ हम बिहारियों के लिए हमारा स्वाभिमान हैं। ऐसे में अपने स्वाभिमान की चिंता हर वक़्त करते हैं। इसलिए इस साल हमने छठ पूजा के दौरान व्रतियों को किसी प्रकार की कोई असुविधा ना हो इस बात को ध्यान में रखते हुए 25 करोड़ की राशि को स्वीकृति दी है।

विज्ञापन


प्रत्येक नगर पंचायत को तीन लाख की राशि की दी
मंत्री नितिन नवीन ने कहा कि छठ पूजा को लेकर पटना समेत सभी नगर निकाय को राशि अवंटित की गयी है, जिसमें पटना नगर निगम को 12 करोड़ और अन्य 18 नगर निगम को कुल एक करोड़ 80 लाख की राशि की स्वीकृति दी गयी है। इसके अलावा प्रतेक नगर परिषद को 4 लाख, प्रत्येक नगर पंचायत को तीन लाख की राशि की दी गयी है। वहीं, औरंगाबाद के देव नगर पंचायत को छठ पूजा के लिए 10 लाख की राशि स्वीकृत की गयी है। इसके साथ ही पटना डीएम को विधि व्यवस्था और जन सुविधा उपलब्ध कराने हेतु 3 करोड़ की राशि अवंटित की गयी है। दीपावली के उपरान्त नदी तथा तालाब के आस-पास घरों से निकलने वाली मूर्ति एवं पूजन सामग्री के विसर्जन की खास व्यवस्था (विसर्जन के लिए एक अलग स्थान का निर्धारण) करने का निर्देश दिया गया है। ताकि नदी तथा तालाब में गंदगी फैलने से रोका जा सके।
विज्ञापन


अस्थायी वैकल्पिक घाट का होगा निर्माण: अभय सिंह
इधर, विभाग के सचिव अभय सिंह जी ने छठ पूजा की तैयारियों को लेकर बताया कि इस वर्ष भी सभी नगर निकायों को वॉटर बॉडी की सफाई करवाने के लिए और सुरक्षा के व्यापक प्रबंध करने का निर्देश दिया गया है। सभी अधिकारियों और पदाधिकारियों को शख्त निर्देश दिया गया है कि पूजा में सम्मिलित होने वाले व्रतियों एवं नागरिकों को कोई परेशानी न हो इसका पूरा ध्यान रखा जाएं। इसके अतिरिक्त छठ पर्व को सफल एवं सुरक्षित बनाने के लिए अस्थायी वैकल्पिक घाट का निर्माण किया जाय एवं समूचित व्यवस्था की जाएं। गंगा टाउन वाले नगर निकायों को इस कार्य पर विशेष रूप से ध्यान देने को कहा गया है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed