{"_id":"641180f6a7800faa7c00b3f4","slug":"bihar-bank-robbery-in-broad-daylight-in-samastipur-4-miscreants-entered-gramin-bank-escaped-after-looting-1-2023-03-15","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bihar: समस्तीपुर में दिनदहाड़े बैंक लूट, 4 बदमाश ग्रामीण बैंक में घुसे, 15 लाख लूटकर हुए फरार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bihar: समस्तीपुर में दिनदहाड़े बैंक लूट, 4 बदमाश ग्रामीण बैंक में घुसे, 15 लाख लूटकर हुए फरार
Wed, 15 Mar 2023 01:55 PM IST
आदित्य आनंद
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, समस्तीपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, समस्तीपुर
Published by: आदित्य आनंद
Updated Wed, 15 Mar 2023 01:55 PM IST
सार
Bihar: समस्तीपुर में दक्षिध बिहार ग्रामीण बैंक में 15 लाख की लूट हुई है। बाइक सवार 4 बदमाश बैंक के अंदर घुसे और हथियार के बल पर लूटपाट कर फरार हो गए। मुसरीघरारी थाना क्षेत्र के हरपुर ऐलॉथ इलाके की है।
विज्ञापन
दक्षिण बिहार ग्रामीण बैंक में छानबीन करने पहुंचे अधिकारी।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
समस्तीपुर में दक्षिध बिहार ग्रामीण बैंक में 15 लाख की लूट हुई है। बाइक सवार 4 बदमाश बैंक के अंदर घुसे और हथियार के बल पर लूटपाट कर फरार हो गए। घटना मुसरीघरारी थाना क्षेत्र के हरपुर ऐलॉथ इलाके की है। बुधवार दिनदहाड़े बैंक लूट के बाद इलाके में हड़कंप मच गया। आसपास के लोगों की भीड़ लग गई। इधर, सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंच गई और जांच में जुट गई।
इस मामले में सदर डीएसपी सेहवान हबीब फखरी ने कहा कि CCTV फुटेज को खंगाला जा रहा है। बैंककर्मियों से मामले की जानकारी ली गई है। लूट की राशि का मिलान किया जा रहा है। 15 लाख लूट की बात सामने आ रही है। यह राशि बढ़-घट भी सकती है। बदमाशों की तलाश में छापेमारी की जा रही है।
कैश काउंटर और तिजौरी में रखे कैश लूट लिए
बैंक स्टाफ के अनुसार, बुधवार सुबह 10:40 बजे हेलमेट पहले 3 बदमाश बैंक के अंदर घुसे जबकि एक बदमाश गेट पर ही खड़ा रह गया। जब तक हमलोग कुछ पूछते बदमाश ने पिस्टल तान दिया। इसके बाद सभी स्टाफ को कहा कि जमीन पर बैठ जाओ वरना गोली मार दूंगा। इसी बीच दो बदमाशों ने कैशियर और मैनेजर से हथियार के बल पर कैश काउंटर और बैंक की तिजोरी की ताबी ली। इसके बाद लॉकर में रखे 15 लाख से अधिक कैश बैग में भर लिया। बदमाशों ने भागते समय शटर बैंक का शटर भी गिरा दिया और फरार हो गए।