Bihar: सीतामढ़ी में बीती रात हुई सड़क दुर्घटना में बैंक मैनेजर की मौत, खड़ी ट्रक में असंतुलित होकर मारी टक्कर
बिहार के सीतामढ़ी में गुरुवार रात हुई सड़क दुर्घटना में बैंक मैनेजर की मौत हो गई। जानकारी के मुताबिक शराब के नशे में नेपाल से लौटते समय मैनेजर की गाड़ी असंतुलित होकर खड़ी ट्रक से टकरा गई।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
सीतामढ़ी में बीती रात हुई सड़क हादसे में एक बैंक मैनेजर की मौत हो गई है। घटना सुरसंड थाना क्षेत्र के कोआरी गांव के समीप एनएस 87 की है। जहां गुरुवार की रात खड़ी ट्रक में असंतुलित होकर मैनेजर की कार ने जबरदस्त टक्कर मार दी। जिसमें कार सवार बैंक मैनेजर की घटनास्थल पर ही मौत हो गयी। वहीं, चार अन्य गंभीर रुप से घायल हो गए। जिन्हें इलाज के लिए सीएचसी में प्राथमिक उपचार के बाद सदर अस्पताल रेफर कर दिया गया है। घटना के बाद से तरह-तरह के चर्चा की जा रही है। हादसे के बाद स्थानीय लोगों का कहना है कि हो सकता है, सभी नेपाल से शराब पीकर लौट रहे थे।
सड़क हादसे में बैंक मैनेजर की मौत
मृतक की पहचान लालू राय के रूप में की गयी है। बताया जाता है कि मृतक पुपरी थाना क्षेत्र के बछारपुर स्थित सरकारी बैंक के शाखा प्रबंधक थे। जबकि कार में सवार गंभीर रूप से जख्मी की पहचान दरभंगा निवासी जगदीश सहनी का पुत्र सुरेश कुमार, सोरसर दरभंगा निवासी राजेन्द्र साफी का पुत्र टिंकू कुमार, नानपुर थाना क्षेत्र के जानीपुर निवासी अनिल कुमार व बाजपट्टी थाना क्षेत्र के बलहा गांव निवासी रेजल अंसारी का पुत्र नजीब अंसारी के रूप में की गई है। जानकारी के अनुसार सुरसंड के कोआरी गांव स्थित ट्रांसफार्मर के निकट एसएच 87 पर ट्रक खड़ी करके सीमेंट उतारा जा रहा था।
मुखिया ने सभी को इलाज के लिए अस्पताल भेजा
इसी दौरान असंतुलित होकर कार ने ट्रक में टक्कर मार दी। दुर्घटना की जानकारी होते ही पंचायत के मुखिया पद्मराज भारद्वाज पिंटू मौके पर पहुंचे और इसकी सूचना स्थानीय थाना पुलिस को दी। वहीं, स्थानीय लोगों के सहयोग से सभी जख्मी को इलाज के लिये सुरसंड सीएचसी पहुंचा गया। मुखिया ने बताया कि सीएचसी में लालु यादव उर्फ लालू राय को चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया। बाकियों की स्थिति गंभीर देखते हुए सदर अस्पताल के लिए रेफर कर दिया गया है।