फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Bihar: Bank fraud worth lakhs was done in the accounts of dozens of people in Buxar district

बिहार: बक्सर जिले में बैंक धोखाधड़ी का मामला आया सामने, दर्जनों खातों से उड़ाए लाखों रुपये

Thu, 03 Jun 2021 06:15 AM IST
Kuldeep Singh न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बक्सर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बक्सर Published by: Kuldeep Singh Updated Thu, 03 Jun 2021 06:15 AM IST
विज्ञापन
Bihar: Bank fraud worth lakhs was done in the accounts of dozens of people in Buxar district
आशा पडरी ग्रामीण बैंक - फोटो : social media

बिहार में बक्सर जिला के आशा पडरी ग्रामीण बैंक शाखा से दर्जनों लोगों के खाते से लाखों रुपयों के धोखाड़ी का मामला सामने आया है। बिहार में बक्सर के ग्रामीण बैंक से कई लाख रुपये की धोखाधड़ी होने की आशंका है। एक खाताधारक सतीश कुमार ने बताया कि उसके खाते में कुल 14 लाख रुपये जमा थे लेकिन अब केवल 62 रुपये ही बचे हैं। जबकि उसने कोई बैंक से ट्रांजेक्शन भी नहीं किया था।

विज्ञापन


बैंक से पैसे गायब होने का मामला केवल सतीश के साथ ही नहीं हुआ है बल्कि कई लोगों के पैसे गायब कर दिए गए हैं और उनको जानकारी तक नहीं हुई।

पासबुक अपडेट करवाया तो मामले का हुआ खुलासा
दरअसल, बिहार में बक्सर जिला के आशा पडरी ग्रामीण बैंक शाखा से जुड़ा मामला है। जहां पर दर्जन भर लोगों के खाते से लाखों रुपये की हेराफेरी की गई है। आशा पडरी ग्रामीण बैंक शाखा से बैंक के खाता धारकों के अकाउंट से लाखों रुपये की अवैध तरीके से निकासी की गई है। 
विज्ञापन


लोगों को पता चलता कि दर्जनों लोगों के खाते से लाखों की राशि निकासी कर गबन हुआ है। खाताधारकों को इस बात की भनक तक नहीं लगी लेकिन जब खाता धारक ने पासबुक अपडेट करवाया तो मामले का खुलासा हुआ। लोगों का कहना है कि मेरे खाते में लाखों रुपये थे जो गायब हो गए हैं।  
विज्ञापन
विज्ञापन


पूर्व मैनेजर रवि कुमार पर लगाया जा रहा है धोकाधड़ी का आरोप
इस गबन का आरोप सीधे पूर्व मैनेजर रवि कुमार पर लगाया जा रहा है। इस मामले में अधिकारियों का कहना है कि बैंक में कुछ गड़बड़ी हुई है। अभी कितने लोगों के साथ ऐसा हुआ है ये अभी देखना बाकी है. इंक्वायरी सेटअप हो गई है। इस मामले में अभी जांच चल रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed