फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   bihar band: rjd worker targeted high court judge

लालू समर्थकों ने हाइकोर्ट जजों की गाड़ियां तोड़ीं

Tue, 28 Jul 2015 03:56 PM IST
Updated Tue, 28 Jul 2015 03:56 PM IST
विज्ञापन
bihar band: rjd worker targeted high court judge

जातिगत जनगणना के आंकड़े जारी करने की मांग को लेकर राजद की ओर से बुलाए गए बिहार बंद का व्यापक असर दिखा। पूरे बिहार में यातायात व्यवस्था ठप रही। राजद कार्यकर्ताओं ने सुबह सात बजे से ही राज्य से जुड़ी सभी मुख्य सड़कों को बंद कर दिया।

विज्ञापन


बंद के दौरान पटना में राजद के राष्ट्रीय अध्यक्ष लालू प्रसाद यादव को सैकड़ों समर्थकों के साथ हिरासत में लिया गया। वहीं, बंद समर्थकों ने पटना हाईकोर्ट के जजों की गाड़ी को भी अपना निशाना बनाया। इस पर कोर्ट ने सरकार से जवाब तलब करते हुए मुख्य सचिव को तलब किया है।
विज्ञापन


राजद कार्यकर्ताओं ने उत्तर बिहार को पटना से जोड़ने वाली एक मात्र लाइफ लाइन गांधी सेतु को टायर जलाकर और ट्रक खड़े  कर जाम कर दिया। इस जाम में एंबुलेंस भी फंस गए। भागलपुर में बंद कराते राजद जिलाध्यक्ष पर दुकानदार ने चाकू से हमला कर दिया, जिससे वह बुरी तरह घायल हो गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


लालू को हिरासत में लेने के बाद बीएमपी कैंपस में बनाई गई अस्थाई जेल ले जाया गया है। राज्य के अन्य इलाकों से भी हजारों राजद समर्थकों को हिरासत में लिए जाने की सूचना है।

हाइकोर्ट ने मुख्य सचिव से मांगा जवाब

bihar band: rjd worker targeted high court judge

हाईकोर्ट के जजों की गाड़ियों को निशाना बनाए जाने के मामले में पटना हाईकोर्ट के न्यायमूर्ति राकेश कुमार ने बिहर के मुख्य सचिव पूछा है कि जजों को बंद के दौरान पूरी सुरक्षा क्यों नहीं दी गई।

बता दें कि राजद के इस बिहार बंद को जदयू का भी समर्थन प्राप्त था। भागलपुर के कचहरी चौक पर जबरन दुकान बंद कराने से नाराज दुकानदार ने राजद जिला अध्यक्ष त्रिपति नाथ पर चाकू से हमला कर दिया।

बंद समर्थकों ने आरा, सासाराम, बेगूसराय, दरभंगा, सीवान,बाढ़, गोपालगंज और नवादा में भी सड़क जाम किया और बाजार बंद कराया। मुजफ्फरपुर व खगड़िया में जबरन दुकानों को बंद कराए जाने की सूचना है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed