बिहार बाढ़ः नाव में दिया बच्चे को जन्म, नाम रखा 'नमामि'
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बिहार में बाढ़ की त्रासदी के बीच जिंदगी की जद्दोजहद की रोज नई कहानियां सामने आ रही हैं। ऐसा ही एक किस्सा सामने आया है वैशाली जिले से जहां बाढ़ प्रभावित इलाके से निकाली गई महिला ने नाव में सफर के दौरान ही एक बच्चे को जन्म दे दिया।
एनडीआरएफ की टीम द्वारा बाढ़ प्रभावित वैशाली जिले के एक गांव से सरोज पटेल नाम की गर्भवती महिला को बचाकर नाव से सुरक्षित ठिकाने की ओर ले जाया जा रहा था। इसी बीच महिला को दर्द का एहसास होने लगा। उसकी चीखें सुनकर एनडीआरएफ के सदस्य उसे निकटवर्ती अस्पताल की ओर लेकर चल दिए।
सुरक्षाकर्मियों ने इंटरनेट के माध्यम से नजदीकी अस्पताल का पता लगाया और नाव उस तरफ चल दिए। लेकिन इससे पहले कि वे उसे लेकर अस्पताल तक पहुंच पाते महिला ने एक बच्चे को जन्म दे दिया।
पिछले साल नाव पर हुआ था एक बच्चे का जन्म, नाम रखा गया 'एनडीआरएफ सिंह'
इसी बीच एनडीआरएफ टीम ने फोन पर नजदीकी अस्पताल को भी इसकी सूचना दे दी। नतीजतन महिला के अस्पताल पहुंचने से पहले ही अस्पताल प्रबंधन एंबुलेंस के साथ तैयार हो गया। एनडीआरएफ टीम के पहुंचते ही जच्चा बच्चा को तुरंत एंबुलेंस की मदद से अस्पताल में भर्ती कराया गया।
जहां उन्हें प्राथमिक उपचार दिया गया। बच्चे के जन्म को लेकर अस्पताल में काफी हर्ष का माहौल रहा। उसका नाम भी पवित्र गंगा के नाम पर नमामि गंगे रखा गया। दूसरी ओर ऐसा ही एक वाक्या राजधानी पटना में सामने आया जहां एनडीआरएफ टीम की मदद से एक बच्ची को नाव पर ही जन्म दिलवाया गया।
एनडीआरएफ के अधिकारियों ने बताया कि उन्हें ऐसी परिस्थितियों से निपटने के लिए विशेष ट्रेनिंग दी जाती है। पिछले साल भी कुछ इसी तरह से एक बच्चे को नाव पर ही जन्म दिलवाया गया था परिजनों ने उसका नाम रखा 'एनडीआरएफ सिंह'।