{"_id":"60afaa3625e6f31d5b7e5a3e","slug":"bihar-auto-driver-burnt-his-own-vehicle-due-to-economic-tightness-said-now-it-will-be-sold-in-junk","type":"story","status":"publish","title_hn":"बिहार: लॉकडाउन बढ़ा तो तंगी के चलते चालक ने फूंक दी ऑटो, बोला-अब कबाड़ में तो बिकेगी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बिहार: लॉकडाउन बढ़ा तो तंगी के चलते चालक ने फूंक दी ऑटो, बोला-अब कबाड़ में तो बिकेगी
Thu, 27 May 2021 07:48 PM IST
सुरेंद्र जोशी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पूर्णिया
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पूर्णिया
Published by: सुरेंद्र जोशी
Updated Thu, 27 May 2021 07:48 PM IST
सार
देश के कई राज्यों में लॉकडाउन से रोजाना कमाने-खाने वालों की माली हालत खराब कर दी है। बिहार के पूर्णिया से आई खबर यही संकेत दे रही है कि जमीनी आर्थिक स्थिति विकट है।
विज्ञापन
पूर्णिया में तंगी से परेशान होकर फूंक दी ऑटो
- फोटो : social media
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
कोरोना महामारी ने देश के जनजीवन को ठप करने के साथ ही आर्थिक स्थिति भी बिगाड़ दी है। बिहार के पूर्णिया में तंगी से परेशान ऑटो चालक ने 25 मई को लॉकडाउन बढ़ने की खबर मिलने के बाद निराश होकर अपनी ऑटो रिक्शा की फूंक दी। उसका कहना है कि वह अब कबाड़ को बेचकर तो कुछ पैसा जुटा सकेगा।
विज्ञापन
यह घटना पूर्णिया के सहायक खजांची थाना क्षेत्र के मेहबूब खान टोला में हुई। प्राप्त जानकारी के अनुसार ऑटो चालक रवि ने बताया कि वह आठ महीने से परेशान है। दो वक्त का भोजन जुटाना मुश्किल हो रहा है। आर्थिक तंगी के कारण ही पत्नी भी बच्चों को लेकर मायके चली गई।एकमात्र ऑटो रिक्शा था, वह भी खस्ताहाल हो गया था।
विज्ञापन
कबाड़ के पैसों से चलेगा घर
मायूस रवि ने बताया कि उसके पास न ऑटो रिपेयर कराने के पैसे थे और न ही वह उसे एक्सचेंज में देकर नया ऑटो रिक्शा ले सकता था। जैसे-तैसे उसके सहारे सवारियां ढोकर गृहस्थी चला रहा था। गत दिवस जब लॉकडाउन बढ़ाया गया तो लगा कि अब कहीं से भी पैसा जुटाना मुश्किल होगा, इसलिए उसने ऑटो को पेट्रोल छिड़क कर जला डाला। सड़क पर ऑटो जलता देख तमाशाई भीड़ जमा हो गई, लेकिन गुस्से से उबल रहे रवि ने सबको चलता कर दिया।
विज्ञापन
परिवार वालों ने भी नहीं की मदद
रवि के अनुसार तंगहाली से जूझते हुए उसने कई बार उसने अपने परिवार वालों से भी मदद की गुहार लगाई, लेकिन उन्होंने भी लॉकडाउन में उनकी भी हालत पतली होने का हवाला देकर मदद करने से इनकार कर दिया।