फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Bihar: Attack on police team in Siwan, six including inspector injured; Fight between people of two villages

Bihar: सीवान में पुलिस टीम पर हमला, दरोगा समेत छह घायल; लड़कियों से छेड़खानी को लेकर दो गांव के बीच भिड़ंत

Fri, 31 May 2024 08:51 AM IST
आदित्य आनंद न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सीवान
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सीवान Published by: आदित्य आनंद Updated Fri, 31 May 2024 08:51 AM IST
सार

सीवान एसपी अमितेश कुमार ने बताया कि दो गांव के झगड़े की सूचना पर पुलिस पहुंची थी। ग्रामीणों ने एक दरोगा घायल हो गए हैं। मामले की जांच की जा रही है। अभी स्थिति नियंत्रण में हैं। 

विज्ञापन
Bihar: Attack on police team in Siwan, six including inspector injured; Fight between people of two villages
दरोगा का इलाज चल रहा है। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

सीवान में पुलिस टीम पर हमला हुआ है। इसमें दरोगा समेत आधा दर्जन लोग घायल हो गए। घटना जीबी नहर तरवारा थाना क्षेत्र के पुरानी बाजार एव उड़ियान टोला गांव की है। बताया जा रहा है कि एक गांव की कुछ लड़कियों पर पड़ोसी गांव के कुछ लड़के फब्तियां कसते थे। विरोध करने पर छेड़खानी भी करते थे। इसी बात को लेकर दो पक्षों में विवाद हो गया। देखते ही देखते यह विवाद बढ़ गया। दोनों ओर से जमकर ईंट-पत्थर चले। इसमें पांच लोग घायल हो गए। इतना ही नहीं पुलिस जब इन लोगों को समझाने गई तो इन लोगों ने पुलिस पर भी पथराव कर दिया। 

विज्ञापन


पुलिस बल की तैनाती कर दी गई
पथराव में दरोगा अविनाश कुमार घायल हो गए। इसके बाद वरीय पदाधिकारी के आदेश पर पर्याप्त संख्या में पुलिस बल की तैनाती कर दी गई। पुलिस बल को देखते ही उपद्रवी फरार हो गए। इसके बाद पुलिस ने छापेमारी कर छह लोगों को गिरफ्तार किया गया। सीवान एसपी अमितेश कुमार ने बताया कि दो गांव के झगड़े की सूचना पर पुलिस पहुंची थी। ग्रामीणों में हमले में एक दरोगा घायल हो गए हैं। मामले की जांच की जा रही है। अभी स्थिति नियंत्रण में हैं। 
विज्ञापन


दोनों ओर से ईंट-पत्थर चले लगे
बताया जा रहा है कि जीबी नहर तरवारा थाना क्षेत्र के पुरानी बाजार एवं उड़ियान टोला गांव में गुरुवार को खूब चले ईंट-पत्थर चलने लगे। एक गांव के लोगों का आरोप है कि जब भी कोई लड़कियां इस गांव उधर जाती हैं तो कुछ लड़के उनपर फब्तियां कसते रहते हैं और छेड़खानी करते हैं। इसकी शिकायत जब लड़कियों ने घर आकर अपने परिजनों से कि तो उनलोगों ने पुलिस को इसकी सूचना दी। ग्रामीणों का आरोप है कि पुलिस द्वारा कोई कदम नही उठाया गया। तभी जैसे ही दूसरे गांव के लड़के इन गांव में पहुंचे तो ग्रामीणों ने हमला कर दिया। दोनों ओर से मारपीट होने लगी। देखते ही देखते विवाद बढ़ गया। दोनों ओर से ईंट-पत्थर चले लगे। इसमें दोनों ओर से पांच लोग घायल हो गए।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed